जनता में सुरक्षा का भाव और बदमाशों में हो पुलिस का खौफ’: एसपी सम्पत उपाध्याय

कानून-व्यवस्था पर सख्ती: जबलपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने ली मैराथन अपराध समीक्षा बैठक

लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे, गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी और आगामी त्योहारों पर उपद्रवियों के खिलाफ फाइनल बाउंड ओवर के दिए सख्त निर्देश

जबलपुर (ब्यूरो)।

जिले में कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने और अपराधियों की नकेल कसने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर से लेकर देहात तक के समूचे पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़, एएसपी जोन-4 अंजना तिवारी, एएसपी यातायात अखिलेश तिवारी सहित समस्त सीएसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

एसपी उपाध्याय ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। कार्यशैली ऐसी हो जिससे आम नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति सुरक्षा और विश्वास जागे, जबकि असामाजिक तत्वों व गुंडे-बदमाशों की रूह कांपे।

गंभीर अपराधों और महिला सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस

बैठक के दौरान त्रिवार्षिक तुलनात्मक भादवि/बीएनएस और माइनर एक्ट के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, नकबजनी, झपटमारी और एससी-एसटी एक्ट के लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए। महिला संबंधी अपराधों को लेकर एसपी ने कहा कि मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए और विवेचना पूरी कर जल्द कोर्ट में चालान पेश हो।

गुमशुदा बच्चों की तलाश में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

धारा 137(2) बीएनएस (पूर्व धारा 363 भादवि) के तहत दर्ज गुमशुदा व अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा गया है। एसपी ने निर्देश दिए कि यदि बच्चों के जिले से बाहर होने का सुराग मिले, तो बिना देरी किए विशेष पुलिस टीमें रवाना कर सुरक्षित दस्तयाबी सुनिश्चित की जाए।

त्योहारों से पहले असामाजिक तत्वों पर नकेल

आगामी त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक व विघ्नसंतोषी तत्वों पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

 * संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त की जाए।

 * पूर्व में विवादित रहे दोनों पक्षों के उपद्रवियों पर अनिवार्य रूप से धारा 110/107, 116 के तहत कार्रवाई कर फाइनल बाउंड ओवर कराया जाए, ताकि उल्लंघन पर तत्काल जेल भेजा जा सके।

 * थाना स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठकों में मिले सुझावों पर अमल किया जाए।

 * सभी शासकीय वाहनों में बलवा ड्रिल सामग्री, टियर गैस, लाउड हेलर, वीडियोग्राफर और सायरन सिस्टम पूरी तरह चालू हालत में रखे जाएं।

साइबर ठगी पर ‘गोल्डन आवर’ में एक्शन, थानों की हेल्प डेस्क सक्रिय

साइबर फ्रॉड के मामलों में तत्काल रिस्पॉन्स की जरूरत पर बल देते हुए एसपी ने कहा कि थानों में बनी साइबर हेल्प डेस्क को प्रशिक्षित स्टाफ के साथ सक्रिय रखा जाए, ताकि ठगी के शिकार व्यक्ति को ‘गोल्डन आवर’ में ही वित्तीय राहत दिलाई जा सके। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के जरिए गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन को जल्द से जल्द ट्रैक कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया जाए।

सीसीटीएनएस डिजिटल इंटीग्रेशन और वारंटियों की धरपकड़

डिजिटल पुलिसिंग को मजबूती देने के लिए ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, ई-समन और ई-जीरो एफआईआर के क्रियान्वयन में आ रही तकनीकी दिक्कतों को सीसीटीएनएस प्रभारी से समन्वय बनाकर तुरंत हल करने को कहा गया। इसके अलावा, जिले से बाहर छिपकर रह रहे शातिर वारंटियों, साइबर ठगों और धोखाधड़ी के फरार आरोपियों की सूची बनाकर विशेष दबिश टीमें रवाना करने के आदेश जारी किए गए। सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई की शिकायतों के निराकरण में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
30FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View