सांसद आशीष दुबे की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की बैठक संपन्न: विकास कार्यों में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

 सांसद श्री आशीष दुबे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

जबलपुर

। बैठक में जिले के विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर सांसद ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करें और समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही करे

सांसद श्री दुबे ने समीक्षा के दौरान कहा कि विकास कार्यों की सफलता के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल अनिवार्य है। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत (रोड रेस्टोरेशन) और पेयजल संकट को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से लगातार पत्राचार करें।

अजय विश्नोई (विधायक, पाटन): उन्होंने शहपुरा ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण पाटन की सड़कों पर बढ़ रहे दबाव का मुद्दा उठाया। साथ ही अस्पतालों में 108 एम्बुलेंस की उपस्थिति सुनिश्चित करने और संजीवनी क्लीनिकों में आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति का सुझाव दिया।

सुशील तिवारी ‘इन्दु’ (विधायक, पनागर): उन्होंने पाइपलाइन बिछाने से पहले पानी की टंकी का निर्माण करने और नालों को पक्का करने की कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। बुजुर्गों के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम के विकल्प और अतिक्रमण रोकने की बात भी कही।

नीरज सिंह ठाकुर (विधायक, बरगी): उन्होंने बरगी डैम की गैलरी में रिसाव का मुद्दा उठाते हुए मरम्मत की टेंडर प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही राजस्व प्रकरणों (अविवादित नामांतरण/बंटवारा) के समय पर निराकरण पर जोर दिया।

संतोष बरकड़े (विधायक, सिहोरा): उन्होंने छीताखुदरी विस्थापितों के मुआवजे और पेयजल की समस्या उठाई तथा मछुआ समितियों में बाहरी हस्तक्षेप रोकने की मांग की।

बैठक में अमृत परियोजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड, एचपी वैक्सीनेशन, उर्वरक (खाद) वितरण और विद्युत व्यवस्था की प्रगति का प्रेजेंटेशन दिया गया। नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज ने भी पेयजल व्यवस्था में सुधार के सुझाव दिए।

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं को प्राथमिकता पर रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, नीरज सिंह ठाकुर, संतोष बरकड़े, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोटिया, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित अन्य अधिकारी।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View