पीएम स्वनिधि योजना से लोन लेकर दुकान चला रहे गरीब की रोजी-रोटी पर गहराया संकट

खसरे में दर्ज है ‘सड़क/शासकीय भूमि’, फिर भी अनावेदकों का कब्जा और अवैध वसूली का आरोप

पीड़ित ने एसपी व थाना प्रभारी से की एफआईआर दर्ज कराने और रास्ता खुलवाने की मांग

मझौली (जबलपुर)

नगर परिषद मझौली में दबंगई और कानून को ताक पर रखकर एक गरीब दुकानदार की रोजी-रोटी छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मझौली-गुबरा रोड स्थित तालाब किनारे 20 वर्षों से चाय-नाश्ते की दुकान चला रहे एक गरीब व्यवसायी के सामने रातों-रात टीन शेड की दीवार खड़ी कर उसका रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस अधीक्षक (जबलपुर) और थाना प्रभारी (मझौली) को लिखित शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और दुकान तुरंत खुलवाने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 02 निवासी कुंजबिहारी सोनी (पिता रामचरण सोनी) मझौली के खसरा नंबर 377 स्थित शासकीय भूमि पर लगभग 20 सालों से दुकान संचालित कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने अपनी दुकान को व्यवस्थित करने के लिए केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ से बैंक ऋण भी ले रखा है।

पीड़ित का आरोप है कि 16 और 17 जुलाई की दरमियानी रात, जब वे दुकान बंद कर घर चले गए थे, तब अनावेदक प्रमोद जैन, प्रशांत कुमार जैन एवं प्रसन्न कुमार जैन (तीनों निवासी वार्ड नं. 09, मझौली) ने एकराय होकर दुकान के ठीक सामने गड्ढा खोदकर टीन शेड की दीवार खड़ी कर दी। सुबह जब पीड़ित दुकान खोलने पहुंचा, तो दुकान पूरी तरह बंद देखकर भौचक रह गया।

सवाल पूछने पर अभद्रता और धमकी

पीड़ित कुंजबिहारी ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी मिलने के बाद जब उन्होंने अनावेदकों से विनीत भाव से टीन शेड हटाने की बात कही, तो वे आगबबूला हो गए। अनावेदकों ने अशोभनीय और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए स्पष्ट शब्दों में धमकी दी कि *”यह जमीन हमारी है, हम जो चाहे करेंगे।”*

सरकारी कागज खोल रहे पोल: खसरे में दर्ज है ‘सड़क’

मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि जिस भूमि पर कब्जा कर टीन शेड लगाया गया है, वह पूरी तरह से शासकीय मद की है।

 * आवेदन के साथ संलग्न मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता (2026-2027) के शासकीय खसरा अभिलेख के अनुसार,खसरा नंबर 377 (5) की 1.9300 हेक्टेयर भूमि सरकारी/सड़क’ दर्ज है।

 * पीड़ित का गंभीर आरोप है कि अनावेदकगण शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर आसपास के अन्य दुकानदारों से मनमाना किराया वसूलते हैं और रंजिशवश उनकी दुकान को निशाना बनाकर बंद कराया गया है।

परिवार के सामने भुखमरी का संकट” “मैं बेहद गरीब और मजदूर वर्ग का व्यक्ति हूँ। पीएम स्वनिधि का कर्ज चुकाना है और दुकान ही मेरे परिवार का एकमात्र सहारा है। दबंगों की इस हरकत से मेरी रोजी-रोटी बंद हो गई है। पुलिस-प्रशासन से निवेदन है कि दोषियों पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर टीन शेड हटवाया जाए।

कुंजबिहारी सोनी (पीड़ित व्यवसायी)

प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

शासकीय सड़क की भूमि पर इस तरह रातों-रात अतिक्रमण कर दुकान बंद करा देने की घटना से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में गहरा आक्रोश है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग पर टिकी हैं कि क्या एक गरीब की फरियाद पर त्वरित कार्रवाई कर दबंगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा या पीड़ित को न्याय के लिए भटकना पड़ेगा?

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View