जनपद पंचायत मझौली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बीछी में भीषण गर्मी के बीच जल संकट ने विकराल रूप ले लिया है।
बीछी/मझौली
ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई करोड़ों की जल आवर्धन योजना अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नवनिर्मित पानी की टंकी पूरी तरह फेल हो चुकी है, जिससे गांव में सप्लाई ठप है।
बिजली बिल न भरने से कटी लाइन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत द्वारा बिजली बिलों का समय पर भुगतान नहीं किए जाने के कारण पंप हाउस की विद्युत आपूर्ति काट दी गई है। इसके चलते पिछले कई दिनों से नल-जल योजना के माध्यम से होने वाली सप्लाई बंद पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ टंकी से पर्याप्त दबाव नहीं मिलता, वहीं दूसरी तरफ बिजली गुल होने से संकट और गहरा गया है।
ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा नई टंकी का निर्माण तो कराया गया, लेकिन इसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि यह चालू होते ही दम तोड़ गई। पाइपलाइन बिछाने में भी भारी लापरवाही बरती गई है। वर्तमान में ग्रामीणों को मजबूरन दूर-दराज के खेतों और निजी कुओं से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
नवनिर्मित टंकी हुई फेल: तकनीकी खामियों और घटिया निर्माण के कारण नहीं मिल रहा पानी।
अंधेरे में जल योजना: बिजली बिल बकाया होने से मोटर पंप बंद।




