पाटन-मझौली में आंदोलन जनता का नहीं, विधायक की निजी खुन्नस और कमीशनखोरी का नतीजा: ठाकुर मनोहर सिंह

PWD मंत्री को टारगेट करने रची गई प्रायोजित नौटंकी, रेट रिवाइज के फेर में अटकाईं फोरलेन सड़कें: मनोहर सिंह

मझौली/पाटन (जबलपुर)

पाटन-मझौली विधानसभा क्षेत्र में आए दिन हो रहे धरना-प्रदर्शन, चक्काजाम और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। वरिष्ठ नेता ठाकुर मनोहर सिंह ने क्षेत्रीय विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए हालिया आंदोलनों को जनता का आक्रोश नहीं, बल्कि विधायक की “प्रायोजित नौटंकी और व्यक्तिगत खुन्नस” करार दिया है। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि सत्ता में सुनवाई न होने और कमीशन का खेल बिगड़ने के कारण विधायक बदले की भावना से लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री को निशाना बना रहे हैं।

ठाकुर मनोहर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधायक के दावों की हवा निकालते हुए कहा कि पाटन-मझौली को अकारण अशांति और आंदोलनों का केंद्र बनाया जा रहा है।

विकास कार्यों में अड़ंगा और कमीशन का खेल

 * फोरलेन में रेट रिवाइज की अड़चन: PWD मंत्री राकेश सिंह ने जनता और अधिकारियों की मांग पर बिना विधायक की अनुशंसा के पाटन-जबलपुर फोरलेन और पाटन-मनकेड़ी टू-लेन मार्ग सहित दर्जनों सड़कों को मंजूरी दिलाई। लेकिन विधायक ने इन परियोजनाओं में बजट (रेट रिवाइज) बढ़ाने का दबाव बनाकर वित्तीय स्वीकृति में रोड़े अटकाए ताकि अपनी जेबें भर सकें।

 * भ्रष्ट ठेकेदारों को खुला संरक्षण: क्षेत्र की सड़कों की बदहाली के जिम्मेदार खुद विधायक हैं। वे अपनी पसंद के चहेते ठेकेदारों को बुलाकर काम दिलवाते हैं, अपना हिस्सा पहले तय करते हैं और ठेकेदारों को “रद्दी निर्माण” करने की खुली गारंटी देते हैं।

 * मुद्दों की आड़ में जनता को गुमराह करने की साजिश: अपनी व्यक्तिगत खुन्नस और मंत्री विरोधी एजेंडे को छिपाने के लिए विधायक ने बिजली, खाद जैसे विषयों को जबरन जोड़कर जनता को भड़काने की कोशिश की। हालांकि, क्षेत्र की जागरूक जनता ने इस षड्यंत्र को भांपते हुए आंदोलन से पूरी तरह दूरी बना ली।

 * दोहरा राजनीतिक चरित्र: जब राकेश सिंह मंत्री नहीं थे और क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील थीं, तब विधायक ने एक बार भी आवाज नहीं उठाई, क्योंकि उस दौर में मलाई का खेल बदस्तूर जारी था। अब जब विकास कार्य धरातल पर उतर रहे हैं, तो श्रेय न मिलने की हताशा में नौटंकी की जा रही है।

ठाकुर मनोहर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि “भ्रष्टों के सरदार” अब जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें। पाटन की जनता विकास और विनाश का अंतर समझती है, इसलिए झूठे आंदोलनों और षड्यंत्र की राजनीति का अंत तय है।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
29FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View