जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने पर्यवेक्षक गीता अनुरागी द्वारा वरिष्ठ कार्यालय के आदेश/निर्देशों की अवहेलना, अपने पदीय दायित्वों का निवर्हन न करते हुये, कार्य के प्रति उदासीनता, लापरवाही के आरोप में मूल पद प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला अगारा संकुल केन्द्र शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय फुटेराकलॉ विकास खण्ड बटियागढ़ दमोह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
दमोह
निलंबन अवधि में पर्यवेक्षक गीता अनुरागी मूल पद प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला अगारा संकुल केन्द्र शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय फुटेराकलॉ विकास-खण्ड बटियागढ़ जिला दमोह का मुख्यालय कार्यालय विकास-खण्ड शिक्षा अधिकारी पथरिया दमोह नियत किया गया है। निलंबन अवधि में गीता अनुरागी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेंगी।




