लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह 25 मार्च को शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जबलपुर
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह 25 मार्च को प्रात: 11.30 बजे श्री अशोक मनोध्या के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं देने उनके निवास स्थान गढ़ा जायेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंति पर गढ़ा पुरवा रोड स्थित लाल बिल्डिंग पर स्वास्थ्य शिविर एवं भंडारा में शामिल होंगे और दोपहर 12.15 से 2 बजे तक नागपाल गार्डन मदन महल स्थित कार्यालय में आमजन एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। श्री सिंह शाम 5 बजे बंदरिया तिराहा से फ्लाई ओव्हर से जबलपुर महानद्दा रोड निर्माण व्हाईट टॉपिंग कार्य का भूमि पूजन छोटी लाईल फाटक पर करेंगे एवं शाम 5.30 बजे तारा सिंह महानद्दा से गुप्तेश्वर पान शॉप एवं गुप्तेश्वर बंदरिया तिराहा से एमजीएम स्कूल रेलवे क्रांसिंग मार्ग निर्माण का भूमि पूजन राधा स्वामी सत्संग भवन के पास इंदर स्कूटर रिपेयरिंग के पास गुप्तेश्वर वार्ड में करेंगे। मंत्री श्री सिंह शाम 6 बजे शहीद स्मारक प्रांगण गोलबाजार में पुस्तक मेला का उद्धाटन करेंगे और शाम 6.30 बजे ओम मेन्स वेयर से वैशाली परिसर आजाद चौक तक चौड़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन संत नगर पुलिया के पास ग्वारीघाट में करेंगे। मंत्री श्री सिंह शाम 7 बजे ग्वारीघाट में इंडियन बैंक के पास मार्ग निर्माण का भूमि पूजन इंद्रपुरी टैगोर गार्डन में करेंगे एवं रात्रि 9 बजे स्टेमफील्ड स्पोर्टस पर विजय नगर में जीतो जबलपुर क्रिकेट लीग 2.0 में शामिल होंगे।




