सिहोरा को जिला बनाने स्मृति ईरानी की घोषणा याद दिलाएगी ‘लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति’, आज से अभियान का आगाज

विधानसभा चुनाव के पूर्व स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने बस स्टैंड की सभा में दिया था सिहोरा को जिला बनाने का वचन

  तीन साल बाद भी ठोस कदम न उठने से रोष; भाजपा अध्यक्ष सतीश पटेल को पहला स्मरण पत्र सौंपकर होगी शुरुआत

सिहोरा।

विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी द्वारा सिहोरा को जिला बनाने को लेकर दिए गए आश्वासन पर अमल न होने से स्थानीय जनता में भारी असंतोष है। इस वादे की याद दिलाने के लिए ‘लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति’ आज से एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत समिति के सदस्य भाजपा के स्थानीय नेताओं के घर-घर जाकर उन्हें स्मरण पत्र सौंपेंगे और वादा निभाने का आह्वान करेंगे।

क्या था स्मृति ईरानी का वादा?

समिति के पदाधिकारियों (अनिल जैन, विकास दुबे, कृष्ण कुमार कुररिया, सुशील जैन, संतोष पांडे, नवीन शुक्ला) ने बताया कि 15 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले बस स्टैंड सिहोरा में आयोजित जनसभा में स्मृति ईरानी ने जनता से वादा किया था। उन्होंने कहा था कि यदि सिहोरावासी भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े को विधायक चुनते हैं, तो वह स्वयं विधायक के साथ इस विषय को सरकार और मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगी।

आज शाम 6 बजे से शुरू होगा प्रदर्शन

चुनाव जीते तीन वर्ष का समय बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल न होने पर समिति ने यह कड़ा कदम उठाया है। अभियान की शुरुआत आज शाम 6:00 बजे भाजपा सिहोरा अध्यक्ष सतीश पटेल के निवास पर प्रदर्शन कर उन्हें स्मरण पत्र सौंपकर की जाएगी।

स्मृति ईरानी का ऑडियो सुनाकर नेताओं को जगाएगी समिति

आंदोलन समिति के सदस्यों (नितेश खरया, विजय जानवानी, प्रकाश मिश्रा, प्रदीप दुबे, रामजी शुक्ला, नंद कुमार परोहा, आनंद प्रकाश जैन, जितेंद्र श्रीवास, संतोष वर्मा) के अनुसार, इस अभियान के तहत प्रत्येक स्थानीय नेता के घर जाकर स्मृति ईरानी के भाषण का ऑडियो सुनाया जाएगा। साथ ही, पत्र सौंपकर नेताओं से राष्ट्रीय पदाधिकारी स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री के पास सिहोरा को जिला बनाने का प्रतिनिधिमंडल ले जाने का आग्रह किया जाएगा।

अब सिहोरा की जनता के बीच यह सवाल गूंज रहा है कि क्या राष्ट्रीय नेता द्वारा किया गया यह वादा महज चुनावी स्टंट था या सरकार इस दिशा में कोई गंभीर कदम उठाएगी।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
30FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View