अमानवीयता की हदें पार: सड़े हुए शव की छाल उतारने से मना करने पर मजदूर को पीटा, जबरन काम कराने से चेहरे-आंखों में फैला गंभीर इंफेक्शन; सिहोरा पुलिस ने दर्ज किया केस

सिहोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तलाड-रोसरा मार्ग पर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।

सिहोरा/मझौली (जबलपुर)

एक दबंग ने मजदूर को जबरन सड़े-गले मृत मवेशी की छाल उतारने के लिए मजबूर किया। बदबू के चलते जब मजदूर ने काम करने से इंकार किया, तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की गई। दबाव में आकर मजदूर ने सड़े हुए शव से काम तो कर दिया, लेकिन उसके चेहरे, आंखों और मुंह में भीषण इंफेक्शन फैल गया। हालत बिगड़ने पर उसे सिहोरा और जबलपुर के अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। स्वस्थ होने के बाद पीड़ित की शिकायत पर सिहोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

₹2000 का लालच देकर बुलाया, इंकार पर बरसाए लात-घूंसे

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, घटना 19 सितंबर 2026 की है। ग्राम जौली (थाना मझौली) निवासी मजदूर को उसके ही गांव का सुनील कनौजिया काम दिलाने का झांसा देकर तलाड ले गया था। वहां उसकी मुलाकात तलाड निवासी राधे नामक व्यक्ति से कराई गई। राधे ने उसे तलाड-रोसरा मार्ग स्थित पुनहाई हार में ₹2000 देने का वादा कर मृत पड़े भैंस के बच्चे (पड़वा) की छाल उतारने को कहा।

मवेशी का शव कई दिनों पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था और उसमें से असहनीय दुर्गंध उठ रही थी। जब मजदूर ने बदबू का हवाला देकर काम करने से मना कर दिया, तो आरोपी राधे आगबबूला हो गया। आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां बकते हुए मजदूर पर ताबड़तोड़ घूंसे बरसा दिए, जिससे उसके पेट और पीठ में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

दहशत में किया काम, अगले ही दिन बिगड़ी तबीयत

मारपीट से भयभीत मजदूर ने जान बचाने के लिए सड़े-गले शव की छाल उतारी। इस दौरान शव से उठे जहरीले बैक्टीरिया और सड़ांध के संपर्क में आने से उसके चेहरे, आंख और मुंह में तेज जलन होने लगी। किसी तरह घर पहुंचे मजदूर की तबीयत अगले दिन बेहद नाजुक हो गई। पूरे चेहरे और दोनों आंखों में भयानक सूजन आ गई और उसे दिखाई देना तक बंद होने लगा। परिजनों ने आनन-फानन में उसे पहले सिहोरा शासकीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर के निजी व शासकीय अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां कई दिनों तक उसका गहन उपचार चला।

अस्पताल से लौटते ही थाने पहुंचा पीड़ित, बीएनएस की धाराओं में अपराध दर्ज

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित 23 सितंबर को अपनी बहन राज कुमारी बाई के साथ सिहोरा थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिहोरा पुलिस ने आरोपी राधे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और धारा 296(b) (अश्लील कृत्य व गाली-गलौज) के तहत अपराध क्रमांक 0626/2026 पंजीबद्ध किया है।

प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक भोलाराम ठाकुर को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट की जांच की जा रही है, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
30FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View