मझौली क्षेत्र के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: जनपद पंचायत में 27 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला

ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत मझौली में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

मझौली, जबलपुर

मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर मझौली के युवाओं के लिए करियर बनाने का एक बेहतरीन मौका साबित होगा।

इस मेले में देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड (सिंगरौली) द्वारा सुरक्षा जवान (सिक्योरिटी गार्ड) के पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर ही साक्षात्कार के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे। खास बात यह है कि चयनित युवाओं को कंपनी के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण देने के बाद स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

मझौली जनपद पंचायत में आयोजित होने वाले इस कैंप की रूपरेखा निम्नानुसार है:

 दिनांक: 27 अप्रैल 2026 (सोमवार)

स्थान: जनपद पंचायत कार्यालय, मझौली

 पद:सुरक्षा जवान (Security Guard)

 आयु सीमा: 21 से 35 वर्ष

 शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 10वीं पास (या उससे अधिक)

इस मेले में देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड (सिंगरौली) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनी ने इस बार वेतनमान और पदों को लेकर विशेष जानकारी साझा की है:
सुरक्षा जवान (Security Guard): वेतन ₹16,000 से ₹30,000 तक।
सुपरवाइजर (Supervisor): वेतन ₹20,000 से ₹30,000 तक।
GTO अधिकारी: वेतन ₹27,000 से ₹40,000
तक।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे युवा

जिला परियोजना प्रबंधक ने निर्देश जारी किए हैं कि इच्छुक युवक-युवतियां अपने सभी मूल दस्तावेजों (मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो आदि) के साथ निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित हों। यह चयन प्रक्रिया सशुल्क होगी, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित शुल्क कंपनी द्वारा लिया जाएगा।

प्रभारी विकासखण्ड प्रबंधक को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि मझौली के दूर-दराज गांवों के युवाओं तक यह जानकारी पहुँच सके और वे इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकें।

 मझौली के अलावा जबलपुर जिले के अन्य विकासखण्डों जैसे शहपुरा, पनागर, सिहोरा और बरगी में भी अलग-अलग तिथियों पर यह मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जिसकी श्रृंखला में मझौली का नंबर 27 अप्रैल को है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

क्षेत्र के युवा इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने के लिए और विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:

📞 मोबाइल नंबर: 7987362641

 

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View