जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने किया बड़वारा क्षेत्र का औचक निरीक्षण; पेयजल और उपार्जन व्यवस्थाओं पर दिए कड़े निर्देश

 ग्रीष्मकाल की चुनौतियों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड पर है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने गुरुवार को विकासखंड बड़वारा के विभिन्न ग्रामों और उपार्जन केंद्रों का सघन दौरा किया।

कटनी (23 अप्रैल):

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जल संरक्षण और पेयजल आपूर्ति जैसे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विद्युत कनेक्शन जोड़कर पेयजल आपूर्ति बहाल करें

विभिन्न ग्राम पंचायतों के भ्रमण के दौरान सुश्री कौर ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बिजली बिल या अन्य कारणों से नल-जल योजना के कनेक्शन विच्छेद किए गए हैं, उन्हें तत्काल जुड़वाकर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बन रही जल संरचनाओं में तकनीकी मानकों और गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत दी।

उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का रखें ध्यान

सीईओ ने उपार्जन केंद्र क्रमांक-1 विलायत कलां का निरीक्षण कर गेहूँ, चना और सरसों की खरीदी की स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:

  किसानों को भुगतान समय सीमा में प्राप्त हो।

  केंद्रों पर शुद्ध शीतल पेयजल और छाया (शेड) की पुख्ता व्यवस्था हो।

 किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अमृत सरोवर के ‘साइट सिलेक्शन’ की सराहना

ग्राम बरमानी में मनरेगा योजना के तहत ₹24.40 लाख की लागत से बन रहे अमृत सरोवर के स्थल चयन की सुश्री कौर ने सराहना की। उन्होंने निर्माण एजेंसी को एक माह के भीतर तकनीकी मापदंडों के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी

खितौली में आउटडोर स्टेडियम का कार्य लंबे समय से अधूरा मिलने पर सीईओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विद्युतीकरण और शौचालय निर्माण जैसे शेष कार्यों को दो सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के डेडलाइन दी। साथ ही, जगुआ में नवीन अटल पंचायत भवन और उमंग नगर आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया।

जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन में तकनीकी गुणवत्ता सर्वोपरि है। बारिश से पूर्व सभी स्वीकृत कार्य पूर्ण करें। कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”— *सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, सीईओ जिला पंचायत

इस अवसर पर मनरेगा परियोजना अधिकारी ऋषिराज चढ़ार, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी, सहायक यंत्री प्रियंका लखेरा, महिला बाल विकास अधिकारी इंद्र कुमार साहू सहित संबंधित ग्रामों के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View