खड़गे के अपमान और राहुल गांधी पर दर्ज FIR के विरोध में भड़की कांग्रेस, मझौली में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर को लेकर मझौली क्षेत्र में राजनीतिक पारा गरमा गया है।

मझौली/जबलपुर

मझौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार और सत्ताधारी दल की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और तहसीलदार को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष अंबर सिंह राजपूत के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी पर दर्ज द्वेषपूर्ण एफआईआर तत्काल निरस्त नहीं की गई, तो पार्टी पूरे क्षेत्र में व्यापक जनांदोलन छेड़ेगी।

गंगाजल से मंच धोना सामंती मानसिकता और दलित अस्मिता पर सीधा हमला: अंबर सिंह राजपूत

तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अंबर सिंह राजपूत ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गरिमामयी सभा के उपरांत भाजपा समर्थित तत्वों और संघ कार्यकर्ताओं द्वारा मंच को कथित रूप से गंगाजल से धोया जाना अत्यंत शर्मनाक, निंदनीय और मध्यकालीन संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। यह कृत्य सिर्फ एक राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष का नहीं, बल्कि संपूर्ण दलित समाज और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान का खुला अपमान है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर लोग सामाजिक समरसता को तार-तार करने पर आमादा हैं।

आवाज़ उठाने पर दर्ज कराई दुर्भावनापूर्ण एफआईआर

कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जब संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस अमानवीय और अपमानजनक घटना के खिलाफ मुखर होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाई, तो भाजपा सरकार ने उनके वक्तव्य को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया और द्वेष भावना से प्रेरित होकर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करा दिया। यह कदम स्पष्ट करता है कि केंद्र की सत्ता सच की आवाज़ को पुलिस और मुकदमों के दम पर दबाना चाहती है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक सिपाही संविधान और अपने शीर्ष नेतृत्व के सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है।

मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन का ऐलान

ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से मांग की गई कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज राजनीतिक एफआईआर को बिना शर्त अविलंब वापस लिया जाए तथा हल्द्वानी की घटना में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो मझौली से लेकर जिला स्तर तक चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से रहे मौजूद

इस व्यापक विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप राजपूत, नवल राजपूत, रिंकू ठाकुर, राजेश साहू, हल्कू राजपूत, जितेंद्र सिंह, नितिन उपाध्याय, राजेश ठाकुर, आशीष पटेल, परवेज आलम, सचिन तिवारी, मोनू राय, यशवंत राजपूत, अनुज पटेल, विकास झारिया, अंजनी राजपूत, मोटू राजपूत, निशार खान सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक व सेक्टर स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
30FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View