बरही नगर परिषद की उपयंत्री अपेक्षा वर्मा हटाई गईं, कैमोर के हिमांशु गौतम को मिला अतिरिक्त प्रभार

विकास कार्यों में लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने नगर परिषद बरही पर बड़ा एक्शन लिया है

कटनी

नगरीय प्रशासन एवं विकास, जबलपुर संभाग के संयुक्त संचालक ने सख्त रुख अपनाते हुए बरही में पदस्थ उपयंत्री (सब-इंजीनियर) श्रीमती अपेक्षा वर्मा को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनके स्थान पर नगर परिषद कैमोर के उपयंत्री श्री हिमांशु गौतम को बरही का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बरही क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण निर्माणाधीन योजनाएं चल रही हैं। लेकिन उपयंत्री की कार्यशैली के कारण इन विकास कार्यों की प्रगति बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। काम की सुस्त रफ्तार और लापरवाही को लेकर नगर परिषद बरही के अध्यक्ष एवं पार्षदों ने संयुक्त संचालक के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी और जनहित में वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की थी।

जनप्रतिनिधियों की मांग और जनहित को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित निर्णय लिया है। नए आदेश के मुताबिक, कैमोर के उपयंत्री हिमांशु गौतम अपने मूल कर्तव्यों के साथ-साथ अब सप्ताह में दो दिन बरही नगर परिषद में उपस्थित रहेंगे। वे वहां चल रहे सभी विकास कार्यों की कमान संभालेंगे और उनका सुपरविजन करेंगे। उनके इस प्रवास के दौरान होने वाले यात्रा व्यय (TA) का भुगतान संबंधित नगर परिषद द्वारा किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View