नौकरी के नाम पर कपड़ा व्यापारी से ₹5.50 लाख की ठगी, घर में घुसकर चुराया चेक और लगा दिया ₹15 लाख का चूना; मझौली थाने में शिकायत दर्ज!

क्षेत्र के व्यापारी वर्ग में इस समय भारी आक्रोश और सनसनी का माहौल है।

मझौली (जबलपुर)

एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक वारदात में, जबलपुर जिले के मझौली (वार्ड नंबर 09) निवासी कथित रसूखदार ‘साहू परिवार’ ने अपने ही एक सगे रिश्तेदार कपड़ा व्यापारी को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पहले तो लाखों की चपत लगाई, और फिर उनके घर से चेकबुक चोरी कर ₹15,00,000 (पंद्रह लाख रुपये) का फर्जीवाड़ा करने का दुस्साहस किया। पीड़ित कपड़ा व्यापारी की लिखित शिकायत के बाद पुलिस थाना मझौली ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CDPO’ अधिकारी का ढोंग रचकर बिछाया ठगी का जाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सतीश साहू (निवासी ग्राम संजरा, गढ़ाकोटा, जिला सागर) गांवों में घूम-घूम कर कपड़ा बेचने का छोटा-मोटा व्यापार करते हैं। दिसंबर 2025 में उनके मझौली निवासी रिश्तेदार मोती लाल साहू उनके घर पहुंचे और PWD व नगर निगम में पक्की सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिया। जब पीड़ित ने असमर्थता जताई, तो मोती लाल की पत्नी शालू साहू (जो खुद को जबलपुर में CDPO अधिकारी बताती है) ने फोन कर पीड़ित को विश्वास में लेते हुए कहा— बाबू, नौकरी कर लो लाइफ बन जाएगी! मेरी भी नौकरी पैसे देकर लगी है।”

कड़ी मेहनत की फसल बेची, जेवर गिरवी रखकर दिए ₹5.50 लाख

झांसे में आकर पीड़ित ने नौकरी पाने के लिए अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई दांव पर लगा दी। सतीश साहू ने अपने घर का सोना गिरवी रखकर ‘गोल्ड लोन’ उठाया और रात-दिन एक कर उगाई गई गेहूं की फसल को औने-पौने दामों में बेच दिया। आरोपियों ने किश्तों में ऑनलाइन (PhonePe) और नगद के माध्यम से कुल ₹5,50,000 (साढ़े पांच लाख रुपये) ऐंठ लिए। जालसाजी को पुख्ता करने के लिए आरोपियों ने भोपाल के नवीन यादव नाम के व्यक्ति के माध्यम से एक फर्जी नियुक्ति आदेश (Appointment Letter) भी थमा दिया।

घर में रहकर काटी जेब: अलमारी से ‘चेक चोरी’ कर भरा ₹15 लाख का अमाउंट

ठगी की सबसे सनसनीखेज वारदात तब सामने आई जब आरोपी मोती लाल साहू पीड़ित के घर आकर रुका। इसी दौरान उसने अलमारी से पिता लखन साहू के बैंक खाते की ‘बिना हस्ताक्षर वाली चेकबुक’ से चेक नंबर 731412 चुपके से चोरी कर लिया। आरोपियों ने इस चोरी किए गए चेक पर ₹15,00,000/- (पंद्रह लाख रुपये) की भारी-भरकम राशि भरकर उसे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में भुनाने के लिए लगा दिया। 10 जून 2026 को जब पीड़ित के मोबाइल पर बैंक से ‘चेक बाउंस’ होने का मैसेज आया, तब जाकर इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ।

आरोपी का व्हाट्सएप कबूलनामा— “पीछे पुलिस लगी है, जमानत लेकर पैसे दूँगा”

चोरी और जालसाजी पकड़े जाने पर जब पीड़ित ने गढ़ाकोटा थाने में शिकायत की और मझौली में FIR कराने की चेतावनी दी, तो आरोपी मोती लाल साहू ने 27 जून 2026 को व्हाट्सएप पर एक हैरान करने वाला मैसेज भेजा। आरोपी ने स्वीकार किया कि पैसे उसके पास हैं, लेकिन उसने धमकी भरे लहजे में लिखा— मेरे पीछे पुलिस लगी है, मैं सोमवार को कोर्ट से जमानत ले लूँगा, उसके बाद आपके पैसे वापस कर दूँगा। आपको जो समझना है समझो।” वर्तमान में आरोपी मोती लाल साहू, शालू साहू और भोपाल का नवीन यादव अपने मोबाइल बंद कर भूमिगत हो चुके हैं।

पीड़ित सतीश साहू ने मझौली थाने पहुंचकर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूतों, बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट की छायाप्रति के साथ शिकायती आवेदन दर्ज कराया है। एक सीधे-साधे कपड़ा व्यापारी के साथ हुई इस भीषण धोखाधड़ी और डकैती जैसी चोरी की वारदात से मझौली के स्थानीय व्यापारी संघ और आम जनता में गहरा आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस ‘सफेदपोश साहू गैंग’ को तत्काल गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और पीड़ित की पाई-पाई वापस दिलाई जाए।

*पढ़ते रहिए, अपने शहर की हर सच खबर..

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
29FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View