स्वच्छता में कटनी का डंका: प्रदेश में कैमोर नंबर-1 और विजयराघवगढ़ दूसरे स्थान पर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: सिटिजन फीडबैक में दोनों नगर परिषदों ने रचा इतिहास, कलेक्टर आशीष तिवारी की अपील का दिखा जबरदस्त असर

कटनी

स्वच्छता के राष्ट्रीय अभियान ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में कटनी जिले की नगर परिषद कैमोर और विजयराघवगढ़ ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूरे मध्य प्रदेश में अपनी सफलता का परचम लहराया है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में, सिटिजन फीडबैक (नागरिक प्रतिक्रिया) के मामले में वर्तमान में कैमोर नगर परिषद पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि विजयराघवगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

यह शानदार उपलब्धि केवल आंकड़ों की सफलता नहीं है, बल्कि नागरिक जागरूकता, प्रशासनिक सक्रियता और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का एक जीवंत उदाहरण है।

आंकड़ों की बात करें तो कैमोर नगर परिषद के 71.18 प्रतिशत नागरिकों (13,769 लोगों) ने ऑनलाइन सिटिजन फीडबैक दर्ज कराया है, जो इस श्रेणी में प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं, नगर परिषद विजयराघवगढ़ के 63.64 प्रतिशत (5,327 नागरिकों) ने स्वच्छता के समर्थन में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देकर शहर को प्रदेश में दूसरा स्थान दिलाया है।

इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले कटनी जिले के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की कुशल रणनीति और प्रेरणा रही है। बीते दिनों दोनों नगर परिषदों के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर श्री तिवारी ने जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता मित्रों और आम नागरिकों से संवाद कर अधिक से अधिक फीडबैक देने की अपील की थी। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण को केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहर की पहचान और नागरिक संस्कार से जुड़ा अभियान बताया था।

अपने प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने कैमोर में नालियों के पानी को ट्रीट कर पार्कों में पेड़-पौधों की सिंचाई तथा फाउंटेन संचालन के लिए विकसित की गई ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट फेसिलिटी का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर के आकर्षक सौंदर्यीकरण, भित्ति चित्रकारी (वॉल पेंटिंग्स) और आरआरआर (RRR) पार्क निर्माण कार्यों की जमकर सराहना की।

कैमोर और विजयराघवगढ़ के सीएमओ (CMO) श्री मनीष परते ने इस सफलता का श्रेय नागरिकों की डिजिटल जागरूकता, सफाई मित्रों (स्वच्छता कर्मियों) की दिन-रात की मेहनत और प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग को दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता टीम लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर लोगों को जागरूक कर रही है।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने नगर निगम कटनी सहित नगर परिषद कैमोर, विजयराघवगढ़ और बरही के नागरिकों से अपील की है कि वे 31 मई तक स्वच्छता से जुड़े प्रश्नों पर सही एवं सकारात्मक फीडबैक देकर अपने शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष रैंक दिलाने में सहयोग करें

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View