ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें निजी क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत मझौली में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मझौली, जबलपुर:
मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर मझौली के युवाओं के लिए करियर बनाने का सबसे बड़ा अवसर साबित होगा।
विभिन्न पदों पर होगी सीधी भर्ती और आकर्षक वेतन
इस मेले में देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड (सिंगरौली) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनी ने इस बार वेतनमान और पदों को लेकर विशेष जानकारी साझा की है:
सुरक्षा जवान (Security Guard): वेतन ₹16,000 से ₹30,000 तक।
सुपरवाइजर (Supervisor): वेतन ₹20,000 से ₹30,000 तक।
GTO अधिकारी: वेतन ₹27,000 से ₹40,000 तक।
मझौली जनपद पंचायत में आयोजित होने वाले इस कैंप की रूपरेखा निम्नानुसार है:
दिनांक: 27 अप्रैल 2026 (सोमवार)
स्थान: जनपद पंचायत कार्यालय, मझौली
आयु सीमा:19 वर्ष से 40 वर्ष तक के युवा।
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास या फेल (पदों के अनुसार योग्यता) इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे युवा
इच्छुक युवक-युवतियां अपने सभी मूल दस्तावेजों (मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो आदि) के साथ निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित हों। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से होगी। चयनित युवाओं को कंपनी के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण देने के बाद स्थायी रोजगार दिया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया सशुल्क होगी, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित शुल्क देय होगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
क्षेत्र के युवा इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने के लिए और विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 मोबाइल नंबर: 7987362641
जिला परियोजना प्रबंधक और प्रभारी विकासखण्ड प्रबंधक ने क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिए हैं ताकि मझौली के दूर-दराज गांवों के युवाओं तक यह जानकारी पहुँच सके।




