कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जबलपुर
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर Raghavendra Singh ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान कुल 124 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 33 दोबारा प्रस्तुत किए गए आवेदन भी शामिल थे। प्राप्त आवेदनों में अतिक्रमण, अवैध कब्जा और अवैध निर्माण, स्कूलों में प्रवेश, भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, अनुग्रह सहायता, धोखाधड़ी, पीएम आवास योजना, राजस्व रिकॉर्ड सुधार, आर्थिक सहायता और भूमि सीमांकन से जुड़े मामले प्रमुख रहे।
जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों की समय-सीमा में जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को जल्द राहत मिल सके।




