देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार गैस की उपलब्धता में आई कमी के कारण कई राज्यों में फिलहाल कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है।
दिल्ली
इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक प्राथमिकता फिलहाल घरेलू उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने पर दी जा रही है, जिसके चलते कॉमर्शियल गैस वितरण अस्थायी रूप से सीमित कर दिया गया है। गैस एजेंसियों का कहना है कि आपूर्ति सामान्य होने तक यह व्यवस्था जारी रह सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो इसका असर बाजार और छोटे कारोबारों पर भी पड़ सकता है। फिलहाल सरकार और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द समाधान की कोशिशें जारी हैं।




