होली से ठीक पहले मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने बाजार से 6300 करोड़ रुपये का बड़ा कर्ज उठाया है।
भोपाल
यह राशि सिक्योरिटी की नीलामी के जरिए जुटाई गई, जिसका भुगतान होली के दिन किया जाएगा।
सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। माना जा रहा है कि यह उधारी वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में देनदारियों के भुगतान, बढ़े हुए महंगाई भत्ते और लाड़ली बहना योजना की किस्त जारी करने के लिए ली गई है।
वित्त विभाग के अनुसार यह कर्ज चार अलग-अलग अवधियों—9, 13, 15 और 23 वर्षों—के लिए लिया गया है। इस ताजा उधारी के साथ चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार का कुल कर्ज करीब 79,100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसे अब तक की सबसे बड़ी एकदिवसीय उधारी माना जा रहा है।




