21.1 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

सेक्टर-2 मझौली में जन अभियान परिषद की अहम बैठक

आदर्श ग्राम निर्माण और आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन

मझौली (जबलपुर)

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमति नूपुर खरे के मार्गदर्शन में सेक्टर-2 मझौली में एक महत्वपूर्ण सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन नवांकुर संस्था *सीता सरन जी महाराज समाज कल्याण समिति, पोला* के सचिव श्री आनंद साहू द्वारा किया गया।

बैठक का मुख्य विषय आदर्श ग्राम” की संकल्पना को धरातल पर उतारना रहा। इस दौरान ग्राम स्तर पर सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा सामुदायिक विकास से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला समन्वयक श्री रायपुरिया ने कहा कि आदर्श ग्राम केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और पारदर्शी क्रियान्वयन से संभव है। उन्होंने सभी समितियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ब्लॉक समन्वयक श्रीमति नूपुर खरे ने प्रस्फुटन समितियों को उनके दायित्वों, बैठक नियमितता, दस्तावेज संधारण और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिषद की आगामी कार्ययोजना के अंतर्गत प्रत्येक समिति को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य करना होगा।

बैठक में नगर विकास प्रस्फुटन समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) के छात्र, इंटर्न श्री पंकज राजपूत, परामर्शदाता श्री सचिन नामदेव, मनीष अवस्थी एवं श्री सतीष पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी को परिषद की आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि सेक्टर-2 मझौली के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में विकास गतिविधियों को गति देने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे और परिषद की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक को क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और विकास कार्यों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View