23.6 C
Jabalpur
Thursday, February 26, 2026

एक क्लिक में एक लाख गायब! फर्जी लिंक से साइबर ठगी, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

साइबर ठगों का जाल अब गांव-कस्बों तक गहराई से फैल चुका है।

मझौली जबलपुर 

ताज़ा मामला थाना मझौली क्षेत्र के ग्राम महगवां से सामने आया है, जहां एक युवक के मोबाइल पर आए संदिग्ध लिंक ने महज कुछ मिनटों में उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

पीड़ित नीतेश राजपूत, पिता श्री सुरील राजपूत, निवासी महगवां ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल नंबर 7987891605 पर एक अनजान लिंक आया। सामान्य संदेश समझकर जैसे ही लिंक पर क्लिक किया गया, मोबाइल में सेव सभी संपर्क नंबर और संबंधित सेवाएं हैक हो गईं।

मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होने का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा मझौली में स्थित खाते क्रमांक 5033238184 से ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की राशि निकाल ली। पीड़ित को जब तक धोखाधड़ी का आभास हुआ, तब तक पैसा खाते से गायब हो चुका था।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसका कम्प्लेंट नंबर 206020679133 बताया गया है। इसके बाद पीड़ित ने थाना मिकोली में लिखित आवेदन देकर साइबर फ्राड की जांच और राशि वापस दिलाने की मांग की है।

पीड़ित ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि घटना के समय वह Vivo Y28 मोबाइल फोन का उपयोग कर रहा था।

ठगी की घटना 25 फरवरी 2026 को शाम 7:26 बजे (19:26) के आसपास हुई।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View