आदर्श ग्राम पोला निर्माण की दिशा में तय हुई ठोस कार्य योजना
मझोली, जबलपुर
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में जिला जबलपुर के ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ब्लॉक मझोली के सेक्टर–2 अंतर्गत नवांकुर संस्था सीता सरन जी महाराज समाज कल्याण समिति, ग्राम पोला की मासिक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
बैठक जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नूपुर खरे के निर्देशन में संपन्न हुई। बैठक का संचालन श्री आनंद साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सेक्टर–2 के परामर्शदाता श्री सचिन नामदेव, श्री सतीश पाठक, सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट समिति के सदस्य तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
नर्सरी एवं वृक्षारोपण पर विशेष फोकस
बैठक के दौरान नर्सरी हेतु चयनित स्थल का अवलोकन किया गया तथा नर्सरी रोपण की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही समिति के बोर्ड एवं बैनर लगाए जाने, बृहद वृक्षारोपण अभियान संचालित करने तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया।
सेक्टर स्तरीय बैठक की तैयारी
इसके अतिरिक्त आगामी 26 तारीख को आयोजित होने वाली सेक्टर स्तरीय बैठक के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पोला को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक तैयारियों, सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण एवं संगठनात्मक मजबूती से जुड़े बिंदुओं पर सहमति बनाई गई।
बैठक का उद्देश्य समिति की मासिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यों को सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से क्रियान्वित करना रहा। अंत में सभी सदस्यों ने निर्धारित कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करने का संकल्प लिया




