बहोरीबंद में विगत दिनों आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के समक्ष ग्राम बहोरीबंद के खसरा नंबर 1114 में 300 वर्ग फुट शासकीय भूमि पर रामकुमार पिता परसादी द्वारा अतिक्रमण करने की जानकारी दी गई।
बहोरीबंद कटनी
बहोरीबंद निवासी सतीश सेंगर ने कलेक्टर श्री तिवारी को आवेदन देकर बताया कि पटवारी हल्का नंबर 28 बहोरीबंद के खसरा नंबर 1114 के रकबा 1.16 हेक्टेयर भूमि पर 20 बाय 15 अर्थात कुल 300 वर्ग फुट शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की जानकारी दी गई थी। जिसे कलेक्टर ने अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिये थे। कलेक्टर के निर्देश के पालन में तहसीलदार नेहा जैन, नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, राजस्व निरीक्षक रविशंकर मिश्रा, पटवारी मनोज मौर्य, गीता गुप्ता, भर्तेश सिंह, अंकित हीरा और अजय परस्ते सहित पुलिस बल की मौजूदगी में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।




