23.6 C
Jabalpur
Tuesday, February 24, 2026

सुश्री कौर ने एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला में अधिकारियों को दिए निर्देश

दिव्यांग फ्रेंडली ग्राम पंचायत सहित, विद्यालयों,चिकित्सालयों और अन्य शासकीय भवनों में सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त करने पर होगा विशेष फोकस-सुश्री कौर

दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए,आत्मविश्वास पैदा करना और उनमें छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और तराशना समन्वित प्रयासों से संभव- जिला पंचायत सीईओ

कटनी (23 जनवरी)

दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास जगा कर मनोबल बढ़ाना, छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना और तराशना, व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाकर आर्थिक सशक्तिकरण आदि आप और हम सभी के समन्वित प्रयासों से संभव होगा। ये बातें जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने दिव्यांगों के अधिकारों,समाजिक समावेशन तथा सामाजिक शिक्षा को सशक्त बनाए जाने हेतु साईट सेवर्स इंडिया द्वारा जिला पंचायत के सभागार में आयोजित एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहीं। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने आगे कहा कि दिव्यांग फ्रेंडली ग्राम पंचायत पर विशेष फोकस करते हुए विद्यालय,चिकित्सालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों और भवनों में दिव्यांग जनों हेतु सुविधाओं का विस्तार करने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। उन्होंने संकल्प से समाधान अभियान के दौरान भी दिव्यांगों को किसी प्रकार की कठिनाई और परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग श्री अनुराग मोदी ने दिव्यांगजनों के हित में शासन द्वारा संचालित योजनाओं ,कार्यक्रमों एवं दिव्यांगों के अधिकार अधिनियम 2016 के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया और आश्वस्त किया कि दिव्यांग जनों के अधिकारों हेतु व्यापक रूप से जागरूकता लाने प्रचार प्रसार किए जाएंगे एवं उन्हें पात्रता के अनुसार प्राथमिकता से लाभान्वित कराया जाएगा और जरूरी सुविधाएं दी जायेंगी। कार्यशाला में साइट सेवर्स द्वारा चलाए जा रहे हैं समावेशी अभियान एवं नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। इस दौरान सर्व श्री डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी,आरसेटी,डाइट, एनआरएलएम की जिला प्रबंधक शबाना बेगम,मीडिया प्रभारी अधिकारी योगेंद्र कुमार असाटी,भरत पटेल (जिला प्रमुख साइट सेवर्स इंडिया) मनोज कहार, शिवशंकर, प्रवेश, संतोष ठाकुर, प्रदीप मिश्रा ,आरती रजक (साइट सेवर्स टीम) सामाजिक न्याय और अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View