धान खरीदी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र में किसानों की धान खरीदी के बाद पावती और भुगतान नहीं मिलने से भारी आक्रोश है।
मझौली जबलपुर
इस गंभीर मामले को लेकर भारतीय किसान संघ, महाकोशल प्रांत ने कलेक्टर जबलपुर और तहसीलदार मझौली को लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
किसान संघ के अनुसार किसानों ने पोर्टल के माध्यम से धान उपार्जन पंजीयन कराकर अपनी उपज वेयरहाउस में जमा कर दी थी, लेकिन 13 जनवरी 2026 को पोर्टल अचानक बंद कर दिया गया। इसके चलते कई किसानों की धान चढ़ान दर्ज नहीं हो पाई न ही उन्हें धान खरीदी पावती मिली और अब तक भुगतान भी अटका हुआ है।
भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री रंजीत पटेल और तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मामला अब प्रशासनिक जिम्मेदारी और किसानों के हक से जुड़कर तूल पकड़ता जा रहा है।




