18.2 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

ढीमरखेड़ा में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सुनीं 70 आवेदकों की समस्‍यायें

आमजन को संवेदनशील और जनोन्मुखी प्रशासन मुहैया कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी विकासखंड ढीमरखेड़ा में आयोजित जिले की जनसुनवाई में पहुंचकर 70 आवेदकों की समस्‍यायें सुनीं।

कटनी

उन्‍होंने यहां लोगों की समस्‍याओं को पूरी गंभीरता और संजीदगी से सुना और अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी निगमायुक्त हरसिमरनप्रीत कौर भी मौजूद रहे।

प्रभावित का जिला चिकित्‍सालय में होगा उपचार

जनसुनवाई के दौरान ग्राम कटरा थाना व तहसील ढीमरखेडा निवासी वीरन सिंह पिता सैतान सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि मैं पेशे से मजदूरी का कार्य करता हूं। मैं 11 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे ढीमरखेड़ा से मजदूरी कार्य कर अपने ग्राम कटरा जा रहा था तभी ग्राम झिन्ना पिपरिया में कार द्वारा मुझे लगी। जिससे मेरा हाथ फ्रैक्चर हो गया। मेरी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मैं अपना इलाज सही तरीके से कराने में सक्षम नहीं हूँ। जिस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कहा कि जिला चिकित्‍सालय में उनका समुचित उपचार हो जायेगा। वे अपनी सुविधानुसार जब आना हो तब ढीमरखेड़ा में अधिकारियों को अवगत करा दें।

पटवारी की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम मुरवारी निवासी अजय कुमार पटेल ने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को अवगत कराया कि तत्कालीन पटवारी रामनाथ बुनकर द्वारा सतत् संपर्क के बाद भी फार्मर आईडी बनाने,बटांकन, खसरा अभिलेख में सुधार आदि कार्य नहीं किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने पटवारी श्री बुनकर की कार्यप्रणाली के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए तहसीलदार नितिन पटेल को संबंधित पटवारी की वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

दिव्यांग को दिलवायें ट्राइसाइकिल

कलेक्टर श्री तिवारी को जनसुनवाई में ग्राम खंदवारा निवासी दिव्यांग रविन्द्र सिंह ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की आवश्यकता बताई। इस पर कलेक्टर ने दिव्यांग को अवगत कराया कि मेडिकल बोर्ड के परीक्षण के बाद 80 फीसदी से अधिक दिव्यांगता होने पर ही मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दी जाती है। कलेक्टर ने उप संचालक सामाजिक न्याय को दिव्यांग का स्वास्थ्य परीक्षण कर ट्राइसाइकिल प्रदान करने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लिखकर दिया मोबाइल नंबर

कलेक्टर श्री तिवारी ने भूमि का कब्जा दिलाने की समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंची ग्राम पाली निवासी उषा बाई को अपने मामले की नायब तहसीलदार न्यायालय में अपील करने की सलाह दी। साथ ही किसी प्रकार की असुविधा या कोई दिक्कत होने पर सीधे उनके मोबाइल नंबर पर बतायें और खुद उन्हें लिखकर अपना मोबाइल नंबर दिया।

जनसुनवाई में एसडीएम ढ़ीमरखेड़ा निधि सिंह गोहल, तहसीलदार द्वय नितिन पटेल और आकांक्षा चौरसिया, जनपद पंचायत के सीईओ यजुवेन्‍द्र कोरी, बीएमओ डॉ. बी के प्रसाद सहित विभिन्‍न विभागों के जिला स्‍तरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही।

कलेक्‍ट्रेट में भी आयोजित हुई जनसुनवाई

कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा ने 119 आवेदकों की समस्‍यायें सुनीं। इस दौरान, संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, डिप्‍टी कलेक्‍टर ज्‍योति लिल्‍हारे एवं विंकी सिंहमारे उईके मौजूद रहे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View