कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र के भाग-2 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए कटनी जिले में तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है।
कटनी
जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष मकर संक्रांति पर बुधवार 14 जनवरी को, होली के दूसरे दिन बुधवार 4 मार्च को और दुर्गा अष्टमी पर सोमवार 19 अक्टूबर को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश बैंकों और कोषालयों पर लागू नहीं होगा।




