भोपाल में आयोजित दो दिवसीय पुनः उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड बहोरीबंद की ग्राम पंचायत तेवरी की सरपंच सुश्री काजल रजक और सचिव हिमांशु कुशवाहा शामिल हुए
कटनी
जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर पंचायत राज संचालनालय एवं यूएनएफपीए के संयुक्त समन्वय से क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (ईटीसी) भोपाल में आयोजित दो दिवसीय पुनः उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड बहोरीबंद की ग्राम पंचायत तेवरी की सरपंच सुश्री काजल रजक और सचिव हिमांशु कुशवाहा शामिल हुए। आपको बता दें कि महिला एवं बाल हितैषी पंचायत पहल के अंतर्गत 53 जिलों की एक-एक चयनित ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों, ग्राम रोजगार सहायक तथा ग्राम पंचायत सचिव का दो दिवसीय पुनः उन्मुखीकरण प्रशिक्षण 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को भोपाल में कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर डब्लूजीएफपी पहल के प्रभावी क्रियान्वयन को ग्राम पंचायत स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाना है।




