35.5 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें – कलेक्‍टर श्री सिंह

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जबलपुर

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। फील्ड स्तर के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से इस बैठक में जुड़े थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश देते हुए कहा कि जो दावे-आपत्ति हैं या जिनको नोटिस जारी होगा, संबंधित अधिकारी उनकी सुनवाई सभी विधानसभाओं में करना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन की सुनवाई की फोटोग्राफी भी कराना सुनिश्चित करें। कल ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन भी होगा।

इसके साथ ही कहा कि 25 दिसम्‍बर को उद्योग व रोजगार वर्ष के संबंध में संभागीय मुख्‍यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम होटल कल्‍चुरी में नियत किया गया है, जिसमें रोजगार व स्‍वरोजगार से जुड़े हितग्राही तथा अमला शामिल होंगे। इसमें टू-वे कम्‍यूनिकेशन भी होगा।

बैठक के दौरान टीएल में लंबित प्रकरणों का विभागवार समीक्षा कर कहा कि प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें। उन्होंने धान उपार्जन की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में चर्चा करते हुए खरीदी व भुगतान की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन व कार्यवाही, खाद्यान्‍न उठाव व वितरण पर भी चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न जगहों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण व विभिन्न विभागों में लंबित पत्रों के निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम मॉनिट व सीएस मॉनिट के साथ सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अमृत 2.0 के प्रभावी क्रियान्‍वयन, समग्र ई-केवायसी, निर्माण कार्यों में प्रगति आदि की समीक्षा की। उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि उपार्जन केन्‍द्रों का भैतिक सत्‍यापन कर रिपोर्ट प्रस्‍तुत करें। साथ ही जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि वे उपार्जन व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण करते रहें।

कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि कलेक्‍टर्स वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के एजेंडे में निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि एजेंडा में चिन्हित प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि मूंग खरीदी में जिन किसानों के खाते में गलती से राशि चली गई है, उसकी वसूली करने के लिए आवश्‍यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बीपीएल में अपात्र लोगों के नाम हटायें। स्‍कूलों में क्षतिग्रस्‍त किचन को सुधारें, रबी सिंचाई का लक्ष्‍य अनुसार कार्य करें। होटल, ढाबे इत्‍यादि को भी चेक करें और बिना अनुमति के संचालित होना पाया जाता है तो आवश्‍यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में महिलाओं का कार्य स्‍थल पर लैंगिक उत्‍पीड़न अधिनियम 2013 के संबंध में भी विस्‍तृत चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिये।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View