25.7 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

मुख्यमंत्री_जनकल्याण_अभियान :-429 शिविरों में प्राप्‍त 43 हजार आवेदनों में से 34 हजार 658 स्‍वीकृत

केन्‍द्र एवं राज्‍य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का शेष रह गये पात्र व्‍यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्‍य से चलाये जा रहे मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के तहत जिले में अभी तक पंचायत एवं वार्ड स्‍तर पर आयोजित किये गये 429 शिविरों में नागरिकों से प्राप्‍त 43 हजार 215 आवेदनों में से 34 हजार 658 आवेदनों को स्‍वीकृत किया गया है और 8 हजार 054 आवेदन प्रक्रियाधीन है।

जबलपुर

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार 11 दिसम्‍बर से 26 जनवरी तक प्रदेश भर में चलाये जा रहे मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के तहत जबलपुर जिले में कुल 729 शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें पंचायत स्‍तर के 527 एवं वार्ड स्‍तर के 202 शिविर शामिल है।

कलेक्‍टर कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी अनुसार मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के अंतर्गत अभी तक पंचायत एवं वार्ड स्‍तर पर लगाये गये 429 शिविरों में स्‍वीकृत आवेदनों में आयुष्‍मान भारत योजना के 7 हजार 773, निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के 4 हजार 467, पीएम स्‍वनिधि योजना के 2 हजार 345, मुख्‍यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता ऋण योजना के 21, चालू खसरा खतौनी की प्रतिलिपि प्रदान करने के 3 हजार 560, चालू नक्‍शा की प्रतिलिपि प्रदान करने के 4 हजार 373, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 1 हजार 066, भवन एवं संनिर्माण श्रमिकों के पंजीयन के 1 हजार 019, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 919, राष्‍ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 930, वृद्धावस्‍था पेंशन के 2 हजार 222, नि:शक्‍तजन पेंशन योजना के 266, मुख्‍यमंत्री कन्‍या अभिभावक पेंशन योजना के 61, प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के 482, मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के 16, पशुपालक किसानों को क्रेडिट कार्ड के 255, लाडली लक्ष्‍मी योजना के 586, अविवादित नामांतरण के 254, अविवादित बंटवारा के 106, सीमांकन के 87, जाति प्रमाण पत्र के 287, मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति एवं मुख्‍यमंत्री आर्थिक कल्‍याण योजना के 31, विकलांगता प्रमाण पत्र के 12, मृत्‍यु की दशा में अनुग्रह सहायता योजना के 188 तथा प्रसूति सहायता योजना के 13 प्रकरण शामिल हैं।

मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के तहत जिले में आयोजित किये जा रहे शिविरों के माध्‍यम से आम नागरिकों को विभिन्‍न विभागों की 34 हितग्राही मूलक योजनाओं एवं 11 लक्ष्‍य आधारित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जा रहा है तथा 63 सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View