21.1 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

जिला पंचायत सीईओ ने किया कुंडम और सिहोरा जनपद पंचायत के गांवों का भ्रमण.

पुनरुत्थान की पहल के तहत बघराजी और मझगंवा के तालाबों के संरक्षण की कार्ययोजना तैयार करने के दिये निर्देश.

जबलपुर

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने तथा पेयजल की दृष्टि से समस्यामूलक गांवों में जलापूर्ति के लिये किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने आज मंगलवार को जनपद पंचायत कुंडम एवं सिहोरा के गांवों का भ्रमण किया ।

जिला पंचायत की सीईओ ने दौरे की शुरुआत में जनपद पंचायत कुंडम के ग्राम पंचायत बघराजी जाकर यहाँ स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रे-वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया तथा कार्य में गति लाने के निर्देश दिये । श्रीमती सिंह ने जिले के ग्रामीण क्षेत्र के पाँच बड़े तालाबों का पुनरुत्थान करने की नवाचारी पहल के तहत बघराजी के ही जोगी तालाब का जायजा लिया तथा इस तालाब के संरक्षण की प्रारंभिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये ।

बघराजी के जोगी तालाब का निरीक्षण करने के बाद जिला पंचायत की सीईओ ने सिहोरा जनपद पंचायत के ग्राम मझगंवा स्थित 110 एकड़ के तालाब का जायजा लिया और इसके भी सौदर्यीकरण एवं पुनरुत्थान की शुरुआती योजना तैयार करने के निर्देश दिये । भ्रमण के दौरान श्रीमती सिंह ने सिहोरा के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 में स्थित तालाबों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इन दोनों तालाबों के समुचित रखरखाव की कार्ययोजना बनाने कहा ।

जिला पंचायत की सीईओ ने गोसलपुर में पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा यहाँ किये जा रहे नलकूप खनन के कार्य निरीक्षण किया । उन्होंने गोसलपुर में ही आजीविका मिशन द्वारा संचालित सिलाई सेंटर का अवलोकन भी किया ।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View