23.6 C
Jabalpur
Tuesday, February 24, 2026

मरीज को प्रोटोकॉल अनुसार संबंधित संस्था में ही स्वास्थ्य उपचार दिया जाये

जबेरा, बटियागढ़, हटा में ब्लड बैंक शुरू हो गया है यहां लोगों को सुविधा सुनिश्चित रहे

स्वास्थ्य समीक्षा के दौरान दिये निर्देश

दमोह

जबेरा, बटियागढ़, हटा में ब्लड बैंक शुरू हो गया है यहां लोगों को सुविधा सुनिश्चित रहे और आमजनों से आग्रह किया कि यहां आकर ब्लड डोनेट भी किया जाये। संस्थागत प्रसव शत प्रतिशत सुनिश्चित हो कहीं भी होम डिलीवरी ना हो सरकार द्वारा जननी एक्सप्रेस और 108 एम्बुलेंस की सुविधा दी गई है जो सभी जगह पहुंच रही हैं, लोगों की काउंसलिंग करें प्रयास करें कि होम डिलीवरी ना हो, इस आशय के निर्देश कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक दौरान दिये। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बेक, सिविल सर्जन डॉ नामदेव, जिला स्वास्थ्य अधिकारी सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में पर्याप्त चिकित्सक और स्वास्थ्य अमला है, सभी को बेहतर समन्वय से कार्य करने हिदायत दी। खण्ड एवं मैदानी स्तर पर संचालित स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीज को प्रोटोकॉल अनुसार संबंधित संस्था में ही स्वास्थ्य उपचार दिया जाये। आवश्यकता होने पर प्राथमिक उपचार उपरांत ही उच्च संस्था में रेफरल दौरान संस्था प्रभारी को पूर्व से जानकारी भी दी जाये। संस्थागत प्रसव का तत्समय ही अपडेशन पूर्ण हो।

स्वास्थ्य समीक्षा दौरान बी.पी.एम., बी.सी.एम. बी.ए.एम. को दायित्व अनुसार अपने कार्यों को तत्परता पूर्वक करने निर्देशित किया। चलाये जा रहे कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा दौरान मातृ स्वास्थ्य सेवा के तहत पी.एम.एस.एम.ए. कार्यक्रम के तहत जबेरा क्षेत्र में कम प्रगति पाये जाने पर व्यवस्थित रूप से मोबिलाईजेशन प्लान तैयार कर हितग्राहियों को मोबिलाईज करने एवं दी गई सेवाओं की पोर्टल पर एन्ट्री करने के निर्देश दिये।

शिशु स्वास्थ्य समीक्षा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेन्दूखेड़ा एवं पटेरा में एम.आर-1 एवं एम.आर-2 का टीकाकरण लक्ष्यानुरूप न होने पर छूटे हुए हितग्राही को पूर्ण टीकाकृत करने हेतु व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार की जाये। राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा दौरान जिला क्षय अधिकारी ने अवगत कराया कि एडल्ट बी.सी.जी. टीकाकरण हेतु 18 से 60 वर्ष के लोगों को टी.बी. संक्रमण से बचाने के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। टी.बी. मरीजों के अलावा टी.बी. मरीज के संपर्क में आये लोगों एवं टी.बी.की आशंका वाले लोगों को टीकाकृत किया जायेगा। इस संबंध में कहा कि मैदानी सेवाप्रदाताओं द्वारा व्यस्क टीकाकरण संबंधी जानकारी समुदाय स्तर पर गहनता से जानकारी दी जाये।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View