35.5 C
Jabalpur
Tuesday, March 17, 2026

एनकोर एप्लीकेशन पर मतगणना के परिणाम दर्ज करने की रिहर्सल संपन्न

विधानसभा चुनाव:- ईटीपीबीएस की स्केनिंग का भी किया गया अभ्यास

जबलपुर

विधानसभा चुनाव की मतगणना की चल रही तैयारियों के तहत आज सोमवार को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय परिसर स्थित मतगणना स्थल पर एनकोर काउण्टिंग एप्लीकेशन के परफार्मेंस टेस्ट हेतु रिहर्सल की गई। रिहर्सल में एनकोर काउण्टिंग एप्लीकेशन पर मतगणना के मतदान केन्द्रवार और चक्रवार डेटा दर्ज करने नियुक्त सभी प्रशिक्षित कर्मचारी, अधिकारी शामिल हुये।

रिहर्सल वास्तविक मतगणना में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के मुताबिक की गई। फर्क इतना था कि इसमें उम्मीदवारों और राजनैतिक दलों के छद्म नाम का इस्तेमाल किया गया था। रिहर्सल में बकायदा मतदान केन्द्रवार मतदान का छद्म डेटा फीड किया गया तथा राउंडवार परिणाम तैयार किये गये।

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना के त्वरित और सटीक परिणामों को प्रदर्शित करने के लिये एनकोर काउण्टिंग एप्लीकेशन तैयार किया है। आयोग इस एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी बेबसाईट पर और रिजल्ट पोर्टल तथा इलेक्शन ट्रेंड्स टीव्ही पर मतगणना के रियल टाइम रूझान प्रदर्शित करेगा। आयोग के निर्देशानुसार एनकोर काउण्टिंग एप्लीकेशन पर मतगणना के डेटा की प्रविष्टि के लिये अलग से तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है तथा इन्हें प्रशिक्षित भी किया गया है।

ईटीपीबीएस से प्राप्त डाकमत पत्रों की स्केनिंग का भी किया गया अभ्यास 

एनकोर काउण्टिंग एप्लीकेशन पर मतगणना का डेटा दर्ज करने की रिहर्सल के अलावा आज ईटीपीबीएस से प्राप्त डाक मतपत्रों की क्यूआर कोड स्केनिंग करने का अभ्यास भी किया गया। इसमें क्यूआर कोड रीडर के तौर पर तैनात किये गये अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुये। अभ्यास में छद्म ईटीपीबीएस डाकमत पत्रों का इस्तेमाल किया गया। इस मौके पर ईटीपीबीएस से प्राप्त डाक मतपत्रों के क्यूआर कोड की स्केनिंग तथा उन्हें मान्य करने के संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View