17.9 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

समाज में बहनों का सम्मान बढ़ायेगी लाड़ली बहना योजना

हर माह खाते में डाले जायेंगे एक हजार रूपये – मुख्यमंत्री

जबलपुर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस समाज में बहन-बेटियों की स्थिति ठीक हो वहीं समाज तेजी से तरक्की कर सकता है। हमारे वेद और पुराणों में भी कहा गया है कि ईश्वर वहीं वास करते हैं जहां बहन-बेटियों को इज्जत व सम्मान दिया जाता हो और उनकी पूजा की जाती हो। समाज में बहनों को सम्मान बढ़ाने के लिये प्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं के खाते में हर माह एक हजार रूपये की राशि मध्यप्रदेश की सरकार जमा करेगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहां बड़ा पत्थर रांझी स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् शिव महापुराण कथा के मंच से उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबोधन के प्रारंभ में भगवान भोलेनाथ की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान शिव ही थे जिन्होंने सृष्टि को बचाने के लिये समुद्र मंथन से निकले विष का पान किया। उन्होंने कहा कि भगवान भोले शंकर अदभुत है। उनके भक्तों में देवता भी है तो दैत्य भी उनके भक्त हैं। उन्होंने सभी को प्यार और स्नेह दिया तथा जियो और जीने दो का संदेश दुनिया को दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भगवान शंकर का ही आशीर्वाद है कि उन्होंने अपना जीवन बहनों, भांजे- भांजियों और प्यारी जनता के कल्याण के लिये समर्पित कर दिया है। श्री चौहान ने कहा कि एक समय था जब बेटियों को बोझ समझा जाता था। बेटियों की तुलना में बेटे ज्यादा पैदा हो रहे थे। लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू होने के बाद अब स्थिति में काफी बदलाव आया है। समाज में बेटे और बेटियों के बीच भेद खत्म हो रहा है। आज बेटियां पैदा होते ही लखपति बन रही हैं। प्रदेश में लगभग 44 लाख बेटियां हैं जो लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेकर लखपति बन चुकी हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों की स्थिति बेहतर होने के बाद उनके मन में अपनी बहनों के लिये भी कुछ करने का विचार आया और उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू करने का निर्णय लिया। श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की बहनों के बैंक खाते में वर्ष में एक बार नहीं बल्कि हर माह एक-एक हजार रूपये उनकी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार में दो बहुयें हैं, तो दोनों बहुओं के खाते में एक-एक हजार रूपये प्रतिमाह डाले जायेंगे और यदि सासु मां को पेंशन मिलती है तो उस राशि को मिलाकर हर माह एक हजार रूपये उनके खाते में भी लाड़ली बहना योजना में दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन के अंत में भगवान भोले शंकर से प्रदेश के भांजे-भांजियों, बहनों और भाईयों के कल्याण की प्रार्थना की।
इसके पहले विधायक श्री अशोक रोहाणी ने उनके एक अनुरोध पर श्रीमद शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। मुख्यमंत्री का उन्होंने साफा पहनाकर स्वागत भी किया। श्री चौहान ने मंच पर विराजमान कथा वाचक आचार्य स्वामी अशोकानंद जी महाराज का अशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार, विधायक श्री अशोक रोहाणी, भाजपा के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री प्रभात साहू, श्री अशीष दुबे, श्री अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, श्री सुंदर अग्रवाल, श्री विजय रोहाणी एवं श्री सचिन जैन सहारा आदि मौजूद थे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View