शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडा में शिक्षक नरेंद्र खम्परिया का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण को समर्पित
मझौली/पोंडा
आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती एक अनूठी और अनुकरणीय पहल देखने को मिली। विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री नरेंद्र खम्परिया जी का जन्मदिन बेहद सादगी और उद्देश्यपूर्ण तरीके से शाला परिसर में वृक्षारोपण कर मनाया गया। इस दौरान पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ 20 से अधिक फलदार और छायादार पौधे रोपे गए
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेलेन डिसूजा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने श्री खम्परिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस रचनात्मक पहल की सराहना की। कार्यक्रम में शाला के शिक्षक साथियों और विद्यार्थियों ने भी बड़े उत्साह के साथ श्रमदान किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:
श्री प्रकाश पांडे, राजेश पटेल, सतीश सोनी, आनंद पटेल, राजीव मिश्रा, सत्यप्रकाश मार्को।
श्रीमती स्नेहलता तंतुवाय, ज्योत्सना मिश्रा, नीलम नेमा, अर्चना रैकवार एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं।
कार्यक्रम में लगाए गए पौधों की व्यवस्था मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद (विकासखंड मझौली) की नवांकुर संस्था ‘गुरजी’ एवं परामर्शदाता नीरज दुबे द्वारा की गई। संस्था और विद्यालय परिवार द्वारा इन पौधों की सुरक्षा और उनकी नियमित देखभाल (सिंचाई व ट्री-गार्ड) का संकल्प भी लिया गया।
एक सराहनीय संदेश:
जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों पर केक काटने या फिजूलखर्ची करने के बजाय पौधारोपण करना समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतरीन मिसाल है। विद्यालय परिवार की इस पर्यावरण-हितैषी पहल की पूरे क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है




