कलेक्टर श्री यादव कर रहे कार्य की सतत समीक्षा
जिले मे 9.90 लाख से अधिक नागरिकों की कराई गई ई-के.वाई.सी
कटनी –
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले की समस्त जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में समग्र पोर्टल मे समग्र आई.डी से आधार नंबर की शत-प्रतिशत ई- के.वाय.सी. का कार्य पूर्ण कराने हेतु की कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा अभियान की सतत समीक्षा की जाकर अधिकारियों को भू- स्वामियों के राजस्व भू-अभिलेख खसरे को समग्र एवं आधार से लिंकिंग प्रक्रिया भी सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया है।
कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से जिले के नगरीय निकायों सहत विकासखंडों में समग्र ई- केवाईसी का कार्य निरंतर जारी रखा जाकर अधिक से अधिक नागरिकों की समग्र आई.डी से खसरा नंबर लिंक कराने की कार्यवाही की जा रही है।
9.90 लाख से अधिक समग्र आईडी का आधार से ई-केवाईसी पूर्ण
कलेक्टर श्री यादव के निर्देश पर विकासखंडवार किये जा रहे इस कार्य के तहत बुधवार 26 मार्च की प्रातः तक जिले में कुल 9 लाख 90 हजार 343 नागरिकों की समग्र आई से आधार से ई-केवाईसी की जा चुकी है। जिसमें जनपद पंचायत कटनी में 1 लाख 21 हजार 350 , जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 1 लाख 44 हजार 744, जनपद पंचायत बहोरीबंद में 1 लाख 75 हजार 147, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में 1 लाख 44 हजार 372 , जनपद पंचायत रीठी में 1 लाख 2 हजार 620, जनपद पंचायत बड़वारा में 1 लाख 47 हजार 735, नगर निगम कटनी क्षेत्र में 1 लाख 25 हजार 411, नगर परिषद बरही में 10 हजार 777, नगर परिषद कैमोर में 11 हजार 212 तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ में 6 हजार 975 नागरिकों की ई- केवाईसी का कार्य पूर्ण हो चुका है।
जिले के नागरिकों के लिए समग्र आई.डी. का आधार से ई- के.वाय.सी. का कार्य एम.पी.ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर, सी.एस.सी.के, कियोस्क तथा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से कराया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रक्रिया सीधे समग्र पोर्टल एवं समग्र मोबाइल एप पर भी की जा सकती है। नागरिकों के लिए ई-के.वाय.सी की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। कियोस्क एजेंसी को प्रति सफल ट्रांजैक्शन हेतु एम.पीएस.ई.डी.सी द्वारा प्रति ट्रांजेक्शन निर्धारित शुल्क दिया जायेगा।




