प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के बदले रिश्वत मांगना एक सरपंच को भारी पड़ गया।
मझौली जबलपुर
लोकायुक्त की टीम ने मझौली तहसील के ग्राम बनखेड़ी सरपंच कमल पटेल को ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बनखेड़ी निवासी नागराज राजपूत से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास के लिए सरपंच कमल पटेल के द्वारा रिश्वत मांगी गई थी। इससे नाराज होकर नागराज राजपूत ने लोकायुक्त जबलपुर में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने योजना बंद्ध कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सरपंच कमल पटेल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
लोकायुक्त टीम ने सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और ग्रामीणों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश गया है।




