रिटायरमेंट पर ‘सम्मान’ और समस्याओं का ‘समाधान’: जिला पंचायत सीईओ की संवेनदशील पहल

जिला पंचायत कटनी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शासकीय सेवा से निवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बेहद सराहनीय और आत्मीय पहल की शुरुआत की है।

कटनी

‘सुध, संवेदनशीलता और सम्मान’ के मंत्र के साथ अब हर माह के अंतिम दिनों में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के अनुभवों को न केवल सुना जाएगा, बल्कि उनके लंबित स्वत्वों का तत्काल निराकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

 आत्मीय संवाद: सीईओ सुश्री कौर स्वयं कर्मचारियों से उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि, दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगी।

 सम्मान समारोह: हर माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया जाएगा।

 त्वरित निराकरण: पेंशन, भत्ते और अन्य लंबित देयकों के भुगतान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया जाएगा।

 अनुभव साझा करना:सेवाकाल के दौरान के ‘खट्टे-मीठे’ अनुभवों को विभाग की बेहतरी के लिए साझा करने का मंच मिलेगा।

हाल ही में जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त सीईओ श्री अनुराग मोदी भी उपस्थित रहे।

सम्मानित होने वाले प्रमुख लोक सेवक:

 1. श्री अशोक चक्रवर्ती: पंचायत समन्वय अधिकारी (39 वर्षों की बेदाग सेवा)।

 2. सावित्री पेंड्रो: जनपद पंचायत विजयराघवगढ़।

 3. विनोद नायक: ग्राम पंचायत सचिव (हीरापुर कोड़ियां)।

 4. दिलीप तंतुवाय: ग्राम पंचायत सचिव (पिपरिया शुक्ल, ढीमरखेड़ा)।

आपको ऐसा कुछ लग रहा है जो सेवाकाल के दौरान करना था और नहीं कर पाए? आपने आगे के लिए क्या सोचा है? जब कभी भी आपको कोई तकलीफ हो, बेझिझक मेरे संज्ञान में लाएं।”

सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, सीईओ जिला पंचायत

इस पहल से ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, उपयंत्री और समन्वय अधिकारियों जैसे मैदानी अमले में भारी उत्साह है। अक्सर सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को अपने ही हक के पैसों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन सुश्री कौर के इस नवाचार से अब उन्हें सम्मान के साथ उनके स्वत्वों का भुगतान समय सीमा में मिल सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह कदम कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला और प्रशासन के मानवीय चेहरे को उजागर करने वाला है।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View