अधिक किराया वसूला तो रद्द होगा परमिट: RTO की बस ऑपरेटरों को सख्त चेतावनी, बस स्टैंड पर रेट लिस्ट चस्पा

यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वाले बस संचालकों पर अब परिवहन विभाग का चाबुक चलना तय है।

जबलपुर/मझौली/क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय

यात्रियों से निर्धारित दरों से अधिक किराया ऐंठने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में शहर के समस्त बस ऑपरेटरों की एक आपात व महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा ने ऑपरेटरों को दोटूक लहजे में हिदायत दी कि तय दर से ज्यादा वसूली को परमिट की शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मनमानी पड़ी भारी तो छिनेगा परमिट

बैठक को संबोधित करते हुए RTO रिंकू शर्मा ने कहा कि राज्य शासन के परिवहन विभाग द्वारा हाल ही में बसों के किराए में न्यायसंगत वृद्धि की गई है। इसके बावजूद कुछ ऑपरेटरों द्वारा यात्रियों से अतिरिक्त वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं, जो बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा तय दरों से एक भी रुपया अधिक वसूलना परमिट की शर्तों का सीधा उल्लंघन है। ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर परमिट निरस्त करने से भी परहेज नहीं किया जाएगा।

स्क्रैपिंग टैक्स छूट और VLTD के मुद्दों पर घिरे अधिकारी

बैठक केवल चेतावनी तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें बस संचालकों ने भी अपनी ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ऑपरेटरों ने मुख्य रूप से:

 * के-फॉर्म (K-Form) एवं व्हीएलटीडी (VLTD) से जुड़ी तकनीकी और व्यवहारिक दिक्कतें रखीं।

 * वाहन स्क्रैपिंग योजना के तहत पंजीकृत गाड़ियों को मासिक टैक्स में मिलने वाली छूट का लाभ न मिलने पर गहरा असंतोष जताया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए RTO ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को इन समस्याओं के त्वरित व समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश दिए।

ISBT बस स्टैंड पर तुरंत एक्शन: बसों में चस्पा हुई किराए की सूची

बैठक खत्म होते ही परिवहन विभाग का अमला एक्शन मोड में आ गया। आईएसबीटी (ISBT) बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी और अन्य बस संचालकों को साथ लेकर टीम सीधे ISBT बस स्टैंड पहुंची। वहां विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों में यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए अधिकृत किराया सूची (Rate List) चस्पा कराई गई।

इस मौके पर आईएसबीटी बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी समेत शहर के प्रमुख बस संचालक एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View