मोहर्रम को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 जून 2026 को थाना मझौली के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
मझौली/जबलपुर
यह बैठक थाना प्रभारी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति और अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित जनों को आगामी त्योहार के मद्देनजर शासन और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और त्योहार को पारंपरिक व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य न केवल प्रशासनिक निर्देश देना था, बल्कि आम जनता की समस्याओं को सुनना भी था। थाना प्रभारी महोदय द्वारा क्षेत्र के नागरिकों और प्रबुद्ध जनों की समस्याओं एवं सुझावों को बेहद गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित व उचित निराकरण का आश्वासन दिया गया।
इस बैठक में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन, विभिन्न समितियों के सदस्य और स्थानीय पत्रकार बंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को सहयोग देने और त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।
थाना मझौली से आर रोहित जैन की रिपोर्ट




