अब घर बैठे या कियोस्क से हो सकेगा ग्राम पंचायत के करों का डिजिटल भुगतान

नागरिक सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पेमेंट गेटवे शुरू; कटनी जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने दिए शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के निर्देश

कटनी

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल व्यवस्था और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘पंचायत दर्पण पोर्टल’ के अंतर्गत विकसित नागरिक सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान प्रणाली (Payment Gateway) का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, ग्राम पंचायत सरपंचों और सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे इस व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ लागू करें।

गौरतलब है कि 14 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ‘नागरिक सेवा पोर्टल’ पर ऑनलाइन पेमेंट गेटवे का शुभारंभ किया गया था। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य पंचायतों के स्वयं के राजस्व (OSR – Own Source Revenue) प्रबंधन को सशक्त और पारदर्शी बनाना है।

ग्रामीण नागरिक अब पंचायत से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और करों का भुगतान अपनी सुविधा अनुसार कर सकेंगे:

 भुगतान के विकल्प: UPI (Google Pay, PhonePe, BHIM आदि), डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग।

 डिजिटल रसीद: भुगतान सफल होते ही डिजिटल रसीद प्राप्त होगी, साथ ही पंजीकृत ई-मेल और SMS पर भी जानकारी भेजी जाएगी।

 कियोस्क सुविधा: जो नागरिक स्वयं डिजिटल भुगतान करने में असमर्थ हैं, वे नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

ग्राम पंचायत क्षेत्रों में संचालित वाणिज्यिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं जैसे—

 * बैंक एवं वेयरहाउस

 * पेट्रोल पंप एवं उद्योग

 * स्कूल एवं कॉलेज

इन सभी संस्थाओं को ग्राम पंचायतों द्वारा पोर्टल पर पंजीकृत कर निर्धारित विकल्पों के माध्यम से नियमानुसार टैक्सेशन (कराधान) की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

नागरिक सेवा पोर्टल के माध्यम से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। इस पर निम्नलिखित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं:

 1. निजी भूमि पर वृक्ष काटने या गिराने की अनुमति

 2. भवन निर्माण अनुज्ञा (Building Permission)

 3. संपत्ति कर संबंधी विवरण

 4. शिकायत निवारण एवं फीडबैक प्रणाली

*भविष्य की योजना: आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्र की समस्त नागरिक सेवाएं इसी एकल पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों द्वारा अपनी स्वयं की लॉगिन आईडी से चरणबद्ध तरीके से इस प्रक्रिया का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डिजिटल पेमेंट गेटवे और OSR प्रबंधन के माध्यम से जिले की सभी ग्राम पंचायतें बेहतर प्रदर्शन करते हुए 16वें वित्त आयोग अनुदान की परफॉर्मेंस ग्रांट प्राप्त करने में सफल होंगी।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View