मोहानिया में बिजली संकट: लगातार कटौती से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लाइनमैन पर फोन न उठाने और अभद्र व्यवहार का आरोप

 ग्राम पंचायत दिवरी अमगवा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहनिया में इन दिनों अघोषित और भारी बिजली कटौती से आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है।

मझौली/जबलपुर 

भीषण गर्मी के इस मौसम में लगातार हो रही घंटों की कटौती ने बूढ़े, बच्चों और किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। स्थिति यह है कि दिन के साथ-साथ रातों की बिजली भी नदारद रहने से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत वितरण कंपनी मझौली के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण यह संकट गहराया हुआ है। स्थानीय स्तर पर तैनात लाइनमैन की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि जब भी बिजली गुल होने या किसी फॉल्ट की शिकायत के लिए लाइनमैन शरद दाहिया को फोन लगाया जाता है, तो या तो वह फोन नहीं उठाते, और यदि कभी फोन उठा भी लें तो कोई ठीक-ठाक जवाब देने के बजाय अभद्र और उदासीन रवैया अपनाते हैं।

इस पूरे मामले पर क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक गंगा राम ठाकुर ने विद्युत विभाग और स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

यह बेहद शर्मनाक है कि इस भीषण गर्मी में मोहानिया की जनता बूंद-बूंद बिजली के लिए तरस रही है, लेकिन मझौली विद्युत विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। हमारे बुजुर्ग और मासूम बच्चे गर्मी में तड़प रहे हैं, किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं, और विभाग के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। लाइनमैन शरद दाहिया का ग्रामीणों के प्रति यह रवैया बर्दाश्त के बाहर है। सरकारी तंत्र जनता की सेवा के लिए है, उनके साथ दुर्व्यवहार करने के लिए नहीं। अगर दो दिनों के भीतर मोहानिया की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और गैर-जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो हम ग्रामीणों को साथ लेकर मझौली बिजली कार्यालय का घेराव करेंगे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।”

गंगा राम ठाकुर, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि/ग्रामीण

किसानों और छात्रों की बढ़ रही परेशानी

बिजली की इस आंख-मिचौली के कारण सबसे ज्यादा मार क्षेत्र के अन्नदाताओं और पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं पर पड़ रही है। किसानों का कहना है कि बिजली न रहने से कृषि कार्य ठप पड़े हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कंपनी के उच्च अधिकारियों को इस तानाशाही और लापरवाही का संज्ञान लेना चाहिए, ताकि मोहानिया के लोगों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View