मां हिरन नदी जल संवर्धन यात्रा का ग्राम पथरिया में भव्य आगमन, प्रकृति और जल संरक्षण का लिया संकल्प

 मां हिरन नदी जल संवर्धन अभियान के तहत निकाली जा रही सामाजिक एवं सांस्कृतिक जनजागरूकता यात्रा का विकासखंड शहपुरा के ग्राम पथरिया (भैरोघाट) में भव्य और गरिमामयी आगमन हुआ

शहपुरा/पथरिया

 इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पूरे विधि-विधान से मां हिरन नदी का पूजन-अर्चन किया और प्रकृति तथा जल स्रोतों को सहेजने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर पर्यावरण और नदी संरक्षण को लेकर एक विशेष जनसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें पानी के संकट और नदी को बचाने के उपायों पर गहरा मंथन हुआ।

ऐतिहासिक वट वृक्ष को बचाने आगे आए जन-प्रतिनिधि

कार्यक्रम में नदी के अस्तित्व को बचाने की दिशा में एक सराहनीय और अनूठी पहल देखने को मिली। उपस्थित पूर्व जनपद अध्यक्ष ने हिरन नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक वट वृक्ष की जड़ों के हो रहे कटाव को रोकने के लिए जनभागीदारी से सुरक्षा कार्य कराने का संकल्प लिया। वहीं, ग्राम सरपंच सरिता शिलकुमार जैन ने ग्रामीणों से पानी की एक-एक बूंद की कीमत समझने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर जल संवर्धन के प्रयासों को जमीनी स्तर पर उतारना होगा, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी।

क्षेत्र की जीवनदायिनी मां हिरन नदी को पुनर्जीवित और संरक्षित करने के लिए शुरू हुआ यह अभियान आगामी 20 मई तक निरंतर जारी रहेगा। यह यात्रा हिरन नदी के उद्गम स्थल कुंडेश्वर से प्रारंभ हुई है, जो जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत पावला के आश्रित ग्राम जुगपुरा स्थित पवित्र नर्मदा नदी के संगम स्थल पर जाकर संपन्न होगी।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य नदी मार्ग में आने वाले सभी गांवों में जल संवाद कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों और विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पानी के महत्व के प्रति सचेत करना है। इसके साथ ही शासन स्तर पर हिरण नदी के संरक्षण से जुड़े आवश्यक कार्यों को स्वीकृति देने और जनसहयोग से बड़े पैमाने पर श्रमदान कराने की योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। जनसभा में वक्ताओं ने वर्षा जल संवर्धन, भूमिगत जल सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया।

इस भव्य जागरूकता कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रितेश सिंह, रामसिंह ठाकुर, संदेश शुक्ला, राकेश जैन सहित एसडीएम शहपुरा, तहसीलदार एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और भारी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे। सभी ने माँ हिरन नदी के जीर्णोद्धार के इस पुनीत कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View