बिना लाइसेंस और पंजीयन के चल रहा ‘जनता पाइल्स क्लिनिक’ सील, अस्पताल की तरह हो रहा था संचालित

स्वास्थ्य विभाग की नर्सिंग होम शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लेबर चौक, स्नेहनगर में बिना वैध पंजीयन और लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित हो रहे ‘जनता पाइल्स क्लिनिक’ को सील कर दिया है।

जबलपुर

विभाग ने सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि जब तक क्लिनिक प्रबंधन विधिवत पंजीयन प्राप्त नहीं कर लेता, तब तक संस्थान पूरी तरह बंद रहेगा। उल्लंघन करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल की तरह चल रहा था क्लिनिक, मिले 6 बेड

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम नर्सिंग होम शाखा की टीम ने इस क्लिनिक पर आकस्मिक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीम यह देखकर हैरान रह गई कि यह संस्थान सिर्फ एक क्लिनिक नहीं, बल्कि बकायदा एक अस्पताल के रूप में चलाया जा रहा था। यहाँ मरीजों के भर्ती होने के लिए लगभग छह बेड लगाए गए थे, जहाँ पाइल्स (बवासीर), भगंदर और फिस्टुला जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार किया जा रहा था।

7 दिनों में 40 मरीजों का इलाज, एनओसी के नाम पर ‘सन्नाटा’

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध क्लिनिक पिछले करीब 7 दिनों से धड़ल्ले से चल रहा था। इस दौरान यहाँ लगभग 40 मरीजों का उपचार किया जा चुका था और उनसे मोटी फीस भी वसूली गई थी। टीम ने मौके से ओपीडी स्लिप और मरीजों के उपचार संबंधी पर्चियों को जब्त कर सील कर दिया है।

हैरानी की बात यह है कि इस संस्थान के पास मध्यप्रदेश नर्सिंग होम एक्ट के तहत कोई लाइसेंस तो था ही नहीं, साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भवन अनुज्ञा (Building Permission) और फायर सेफ्टी जैसे किसी भी अनिवार्य विभाग की एनओसी (NOC) उपलब्ध नहीं थी।

 “संस्थान के पास किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं थे। जब तक प्रबंधन विधिवत पंजीयन प्राप्त नहीं कर लेता, तब तक क्लिनिक पूरी तरह बंद रहेगा। यदि नियमों का उल्लंघन कर दोबारा अस्पताल संचालित करने की कोशिश की गई, तो सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।”

डॉ. आदर्श विश्नोई, नोडल अधिकारी (नर्निंग होम शाखा)

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View