जबलपुर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: बड़कुल स्वीट्स में मिले 100 सड़े मोमोज व फफूंद लगा फ्रीजर, संचालक व मैनेजर पर FIR

 कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा और नगर निगम दल की ताबड़तोड़ छापेमारी

• उखरी तिराहा स्थित ‘ब्लिंकिट’ से 16 किलो ‘पूजा घी’ जब्त, बटर के भी लिए सैंपल

• बड़कुल स्वीट्स पर ₹10 हजार व राज डेयरी पर ₹3 हजार का जुर्माना, सभी सैंपल भोपाल भेजे गए

विशेष संवाददाता | जबलपुर

शहरवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और अस्वच्छ माहौल में खाद्य सामग्री बेचने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर निगम मजिस्ट्रेट और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मंगलवार को शहर के कई प्रमुख प्रतिष्ठानों पर औचक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भारी अनियमितताएं और लाइसेंस की शर्तों का खुला उल्लंघन मिलने पर एक नामी रेस्टोरेंट के संचालक व मैनेजर के विरुद्ध एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़कुल  स्वीट्स में सड़ांध और फफूंद: 100 मोमोज व चटनी नष्ट

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि दीनदयाल चौक स्थित बड़कुल स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान बेहद चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। प्रतिष्ठान में अत्यधिक गंदगी और अस्वच्छ माहौल के बीच खाद्य सामग्री व मिठाइयों का निर्माण हो रहा था।

डीप फ्रीजर में चारों तरफ फफूंद (Fungus) लगी थी, जिसके भीतर लगभग 100 सड़े हुए मोमोज और करीब 5 किलो शेजवान चटनी बदबूदार हालत में रखी पाई गई। दल ने तत्काल नमूने लेकर शेष दूषित सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया। लाइसेंस शर्तों के गंभीर उल्लंघन पर नगर निगम मजिस्ट्रेट ने प्रतिष्ठान संचालक व मैनेजर पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए तथा ₹10,000 का जुर्माना ठोका।

ब्लिंकिट के गोदाम पर छापा, 16 किलो संदिग्ध घी जब्त

कार्रवाई के दौरान उखरी तिराहा स्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के हब का भी औचक निरीक्षण किया गया। यहाँ ‘पूजा घी’ के नाम से बेचे जा रहे घी के पैकेट पाए जाने पर मैनेजर की मौजूदगी में सैंपल लिए गए और कुल 16 किलोग्राम पूजा घी जब्त किया गया। इसके साथ ही संदेह के आधार पर अमूल बटर का भी नमूना लिया गया।

राज डेयरी से लिए पनीर-घी के नमूने, भोपाल भेजे गए सैंपल

निरीक्षण दल ने विजय नगर स्थित राज डेयरी पर भी दबिश दी, जहाँ से पनीर और घी के नमूने संकलित किए गए। यहाँ पाई गई कमियों को लेकर नगर निगम मजिस्ट्रेट द्वारा ₹3,000 का जुर्माना लगाया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार सभी संकलित सैंपल्स को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधितों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View