ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की पहल: ऑन सोर्स रेवेन्यू (OSR) पर सचिवों और रोजगार सहायकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

जिले की 407 ग्राम पंचायतों को अपने स्वयं के आय स्रोतों से आर्थिक रूप से सक्षम, सबल और सुदृढ़ बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशन में विशेष कार्ययोजना लागू की गई है।

कटनी

इसके तहत जिले की सभी जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों के लिए चरणबद्ध ऑनलाइन प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला प्रारंभ की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने कहा कि इस ऑनलाइन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मैदानी अमले की तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना, उन्हें कार्यकुशल बनाना और फील्ड में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करना है। उन्होंने ढीमरखेड़ा और बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायतों के अमले को ओएसआर (OSR) पोर्टल पर परिवार रजिस्ट्रेशन, टैक्स कलेक्शन, डेटा प्रविष्टि और निरंतर मॉनिटरिंग प्रक्रिया को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

पोर्टल संचालन और कम प्रगति वाली पंचायतों की समीक्षा

कार्यशाला में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के डीपीएम पंकज कुमार नामदेव, ढीमरखेड़ा जनपद सीईओ युजवेंद्र कोरी और बहोरीबंद जनपद सीईओ अभिषेक कुमार झा ने पंचायतों की परिसंपत्तियों के सदुपयोग और कर/शुल्क वसूली में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस दौरान कर वसूली में सबसे कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों की बिंदुवार समीक्षा की गई और तकनीकी अधिकारियों ने पोर्टल संचालन से जुड़े संशयों का निराकरण किया।

अपशिष्ट प्रबंधन और नल-जल योजनाओं पर जोर

प्रशिक्षण सत्र में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक कमलेश सैनी और बीसी जग्गी पटेल ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के तहत गीले और सूखे कचरे के वैज्ञानिक निपटान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा जलाने पर रोक और व्यवहार परिवर्तन पर जानकारी दी। साथ ही ग्रामीण नल-जल योजनाओं के सतत संचालन और संधारण को लेकर भी आवश्यक तकनीकी निर्देश दिए

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
30FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View