नियमों को ताक पर रख चल रहा अवैध निर्माण, भड़के वार्डवासी; CMO को सौंपा शिकायती पत्र

सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध कर बिना अनुमति के धड़ल्ले से किया जा रहा निर्माण।

मझौली (जबलपुर)

नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 13 (बावली के पास) में इन दिनों नियमों की धज्जियां उड़ाकर किया जा रहा एक अवैध निर्माण स्थानीय निवासियों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। बिना किसी प्रशासनिक अनुमति और नगरीय निकाय के नियमों के विरुद्ध किए जा रहे इस निर्माण कार्य को लेकर आज वार्डवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और निवासियों ने एकजुट होकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) नगर परिषद मझौली को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपकर अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त करने की मांग की है।

आम रास्ता हुआ संकरा, पड़ोसी परेशान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 13 में भीकम चौरसिया और सचिन चौरसिया द्वारा धड़ल्ले से बिना किसी वैध बिल्डिंग परमिशन के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस निर्माण में न तो तय सीमा (Setback/MOS) छोड़ी गई है और न ही सुगम आवागमन का ध्यान रखा गया है। इस मनमाने निर्माण के कारण सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध हो रहा है, जिससे आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत पत्र में दर्जनों वार्डवासियों के हस्ताक्षर

अवैध निर्माण से आक्रोशित वार्डवासियों ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में साफ कहा है कि इस निर्माण से मोहल्ले की शांति और व्यवस्था भंग हो रही है। शिकायत सौंपने वालों में मुख्य रूप से अमित कुमार, अंशुल, प्रकाश नेमा, मनीष साहू, राजेश कुमार तिवारी, निधि मेहरा, जग्गु झारिया सहित दर्जनों स्थानीय लोग शामिल हैं। वार्डवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने रसूखदारों के इस अवैध निर्माण पर तत्काल बुलडोजर नहीं चलाया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

भवन निर्माण स्वीकृति पर खड़े हुए गंभीर सवाल?

इस पूरे मामले में नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर किसकी शह पर बिना अनुमति के इतना बड़ा निर्माण कार्य खड़ा हो गया? क्या उपयंत्री (Sub Engineer) और राजस्व अमले को इसकी भनक नहीं थी, या जानकर भी आंखें मूंद ली गईं?

इनका कहना है:

वार्ड क्रमांक 13 में बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध सार्वजनिक मार्ग को प्रभावित कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। हमने सीएमओ साहब को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और तत्काल निर्माण हटाने की मांग की है।”

समस्त पीड़ित वार्डवासी, वार्ड 13, मझौली

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
29FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View