कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ाकर हो रहा था अवैध बोरिंग, पुलिस ने मशीन जब्त कर 3 पर दर्ज किया केस

अवैध बोरवेल खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उमरियापान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

ढीमरखेड़ा / उमरियापान

पुलिस ने बिना अनुमति के अवैध रूप से बोरिंग कर रही एक मशीन को जब्त किया है। इस मामले में मकान मालिक, मशीन चालक और एजेंट सहित तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम टोला निवासी छोटू लोधी अपने घर की बाड़ी में बिना किसी सक्षम अनुमति के अवैध रूप से बोरवेल खनन करवा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

मौके पर बोरिंग मशीन (क्रमांक KA-01-MH-6166) से धड़ल्ले से खनन कार्य किया जा रहा था। पुलिस ने जब मशीन चालक रामभजन कोल (निवासी ग्राम मझौली, थाना सिहोरा) से खनन से संबंधित वैध दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगा, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि वह मशीन एजेंट रामभूषण मिश्रा (निवासी ग्राम हरदुआ, थाना सिहोरा) के कहने पर यहां मजदूरी पर काम करने आया था।

जांच में कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने बोरिंग मशीन को तत्काल जब्त कर लिया। थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 179/2026 दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है:

धारा 223 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता)

 मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 9

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में सउनि कोदूलाल दाहिया एवं सउनि गयाप्रसाद मंगोरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना प्रभारी ने साफ शब्दों में कहा है कि क्षेत्र में बिना प्रशासनिक अनुमति के बोरवेल खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि भविष्य में भी कोई इस तरह के अवैध काम में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ इससे भी अधिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View