इंश्योरेंस के पैसों के लिए हैवान बना पति: गर्भवती पत्नी को सुपारी देकर सड़क हादसे में मरवाया, 3 गिरफ्तार, पति फरार

जबलपुर (मध्यप्रदेश)। जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नूनसर चौकी इलाके में दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पाटन/जबलपुर

यहाँ करोड़ों के इंश्योरेंस क्लेम की रकम ऐंठने के लालच में एक कलयुगी पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की खौफनाक तरीके से हत्या की साजिश रच डाली। हादसा का रूप देकर हत्या कराने के लिए आरोपी पति ने बाकायदा सुपारी किलर्स को हायर किया और लोडिंग वाहन से पत्नी की स्कूटी में टक्कर मरवा दी।

पुलिस ने अंधी हत्या का पर्दाफाश करते हुए सुपारी लेने वाले मुख्य आरोपी समेत तीन बदमाशों को दबोच लिया है। वारदात का मुख्य षड्यंत्रकारी पति और उसका एक साथी घटना के बाद से ही फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

सड़क हादसा नहीं, सोची-समझी हत्या

पुलिस के अनुसार, मृतका कविता चौधरी एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत थी। उसके पति प्रयास पांडे की नीयत पत्नी के नाम पर मौजूद मोटी इंश्योरेंस रकम पर खराब हो गई। इंश्योरेंस के पैसों को पाने के लिए उसने पत्नी को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा।

बीती 4 सितंबर को जब गर्भवती कविता चौधरी अपनी स्कूटी से जा रही थी, तभी नूनसर चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण कविता की मौत हो गई। शुरुआती देखने में मामला एक आम सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा था, लेकिन घटना के हालात और परिजनों के संदेह पर पुलिस ने मामले की बारीक जाँच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों ने खोला राज, 3 दबोचे गए

जबलपुर एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जाँच टीम ने जब दुर्घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगाले, तो कई चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे। नूनसर चौकी पुलिस ने संदेह के आधार पर संदेही विक्रम अहिरवार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

पूछताछ में विक्रम टूट गया और उसने खौफनाक सच उगल दिया। उसने बताया कि मृतका के पति प्रयास पांडे ने ही उसे और उसके साथियों को सुपारी देकर लोडिंग वाहन से एक्सीडेंट करवाने के लिए तैयार किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विक्रम अहिरवार तथा उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फरार पति की तलाश में छापेमारी जारी

घटना को अंजाम दिलवाने के बाद से ही आरोपी पति प्रयास पांडे अपने एक सहयोगी के साथ फरार हो गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहाँ लगातार दबिश दे रही हैं।

“4 सितंबर को नूनसर चौकी क्षेत्र में हुए हादसे की जब बारीकी से जाँच की गई, तो मामला सोची-समझी हत्या की साजिश का पाया गया। मृतका कविता चौधरी के पति प्रयास पांडे ने इंश्योरेंस क्लेम के पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिलाया था। इसमें मुख्य आरोपी विक्रम अहिरवार और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार पति प्रयास पांडे और उसके एक अन्य साथी की सरगर्मी से तलाश जारी है, जल्द ही वे भी सलाखों के पीछे होंगे।”

— आशुतोष द्विवेदी, एसडीओपी (पाटन, जबलपुर)

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
30FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View