ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल किल्लत दूर करने के लिए खुले कंट्रोल रूम, कलेक्टर के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर तैनात हुए अधिकारी

ग्रीष्मकाल में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत को दूर करने और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है

कटनी

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला एवं उपखंड (ब्लॉक) स्तर पर विशेष पेयजल कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने इलाकों में हैंडपंप खराब होने या पानी की किल्लत होने पर इन नंबरों पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर जारी पेजल संबंधी शिकायतों के लिए जिला स्तर पर एक मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07622-225752 है। यह कंट्रोल रूम सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चालू रहेगा।

 प्रभारी: जिला सलाहकार अविनाश परोहा को इस कंट्रोल रूम का पंजी प्रभारी बनाया गया है।

 सहयोगी स्टाफ: उनकी मदद के लिए अहिल्या बाई सेन और मनोज यादव की ड्यूटी लगाई गई है।

कार्यप्रणाली: कंट्रोल रूम में आने वाली हर शिकायत को रजिस्टर में दर्ज कर तुरंत संबंधित क्षेत्र के सहायक यंत्री (AE) और उपयंत्री (Sub Engineer) को भेजा जाएगा, ताकि समस्या का त्वरित निराकरण हो सके।

 आपके ब्लॉक में कौन संभालेगा कमान? (अधिकारियों के नाम और नंबर)

ग्रामीण अपनी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए सीधे अपने विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारियों और मैकेनिकों से भी संपर्क कर सकते हैं:

 1. कटनी एवं रीठी विकासखंड

 साकेत सुहाने (सहायक यंत्री, उपखंड कटनी) – 8770010927

 गोपाल सिंह (उपयंत्री, रीठी) – 9179254308

 प्रिया कोरी (विकासखंड समन्वयक) – 8770079374

 राजेंद्र खरे (हैंडपंप मैकेनिक, कटनी ब्लॉक) – 7999067729 (बिगड़े हैंडपंपों के सुधार के लिए)

 2. बहोरीबंद एवं ढीमरखेड़ा विकासखंड

 मोहित तिवारी (सहायक यंत्री, उपखंड स्लीमनाबाद) – 7509472127

 अनिल चुमल्लके (उपयंत्री, बहोरीबंद) – 9753735167

 ओ.पी. गुप्ता (उपयंत्री, ढीमरखेड़ा) – 9575305982

 सत्यप्रकाश हल्दकार (विकासखंड समन्वयक) – 7999460372

3. बड़वारा एवं विजयराघवगढ़ विकासखंड

 रमाकांत सिंह (सहायक यंत्री, उपखंड विजयराघवगढ़) – 7000593191

 अनुराग चौरसिया (उपयंत्री, विजयराघवगढ़) – 8770225109

 उदयप्रताप सिंह (उपयंत्री, विजयराघवगढ़) – 9893870310

 खिलेश सार्वे (उपयंत्री, बड़वारा) – 9340449861

 लक्ष्मण बुनकर (विकासखंड समन्वयक) – 9425013943

 कलेक्टर की अपील: तुरंत कराएं हैंडपंप दुरुस्त

कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पेयजल से जुड़ी किसी भी शिकायत को ठंडे बस्ते में न डाला जाए। ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक अपने क्षेत्र में बंद पड़े हैंडपंपों को सुधारने या पानी की किल्लत की स्थिति में ऊपर दिए गए नंबरों पर तत्काल संपर्क कर राहत पा सकते हैं।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View